8.2 C
New York
Friday, Apr 19, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीति

उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए कृपाशंकर सिंह

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा लोकप्रिय उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह को आज एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आज उन्हें उत्तर भारतीय मोर्चा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों कृपाशंकर सिंह को मोदी@जनसंपर्क अभियान का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया था। उत्तर भारतीय समाज के बीच कृपाशंकर की गहरी पैठ और परंपरागत अच्छे रिश्ते और प्रभाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कृपाशंकर की छवि हमेशा से उत्तर भारतीय नेता के रूप में रही है। उन्होंने हमेशा उत्तर भारतीय समाज के हितों और समस्याओं के निराकरण की दिशा में प्रभावी आवाज उठाई है। कोरोना संकटकाल में प्रवासी उत्तर भारतीयों की सुविधाओं के लिए उन्होंने जिस तरह से जमीनी काम किया, उसके चलते उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई। इस बारे में पूछे जाने पर कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वे पूरे मनोयोग के साथ निर्वहन करेंगे। संपूर्ण उत्तर भारतीय समाज को बीजेपी से जोड़ने की दिशा में वे हर संभव प्रयास करेंगे।

Related posts

गीतकार प्रमोद मिश्र निर्मल के स्वरों से बह रही काव्य की गंगा

starmedia news

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, क. जे. सोमैया परिसर को A + का दर्जा प्राप्त

starmedia news

मलबार हिल कप 2023 ग्रैंड क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न

starmedia news

Leave a Comment