6.4 C
New York
Friday, Mar 24, 2023
Star Media News
Breaking News
News

Baba Ramdev Bhjans At Shatchandi Mahayagya At Malad

शतचंडी महायज्ञ मे बाबा रामदेव के भजनो की प्रस्तुति

मुंबई. श्री राणी सती सेवा समिति द्वारा श्री शत् चंडी महायज्ञ के पांचवे दिन गुरुवार को उत्सव कार्यक्रम मे पंडित प्रमोद शर्मा ने बाबा रामदेव का भजन प्रस्तुत किया। मालाड (पूर्व) राणी सती मार्ग, देवड़ा बिल्डिंग मे आयोजित इस महायज्ञ मे रोजाना बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हो रहे हैं।

महायज्ञ पूरे नवरात्र तक चलेगा। आचार्य राजकुमार इंदौरीया के सानिध्य मे चलने वाले इस महायज्ञ के दौरान प्रातः 9.30 बजे आरती, सुबह 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक शतचंडी पाठ व दोपहर 2 से 3 बजे तक हवन का आयोजन रहता है। कार्यक्रम मे सिन्धोर मेहंदी का भी आयोजन किया गया। सिन्धोर मेहंदी की यजमान शकुन्तला देवड़ा थी। आयोजन वंदना शाही मिश्रा रेखा चोखानी थीं। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्रीकृष्ण हवेलिया, उपाध्यक्ष – पवन कुमार पोद्दार, उत्सव यजमान पवन विशाल चोखानी, कुमार लाठ, उत्सव संयोजक श्रीमती वैशाली चोखानी, अजय हवेलिया, प्रीति हवेलिया, गुजाली हवेलिया, अलका देवड़ा, अनीता देवड़ा, बिंदु सराफ व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहते हैं।

Related posts

अनिल गलगली ने बेघर लोगों के लिए बनी सरकारी योजनाओं पर उठाए सवाल।

cradmin

श्री मोहनखेड़ा गुरुधाम तीर्थ में स्कूली बच्चों तथा जरूरतमंदों को मानवीय मदद

cradmin

महाशिवरात्रि पर्व पर शिव अवतरण से स्वर्णिम भारत कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी अलकाबेन शाह

starmedia news

Leave a Comment