16.9 C
New York
Thursday, Jun 8, 2023
Star Media News
Breaking News
News

मुंबई में कांग्रेस सेवादल द्वारा भारत जोड़ो अभियान का शुभारंभ। 

मुंबई। मुंबई प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष सतीश मनचंद्रा के आयोजन में आज भारत जोड़ो अभियान का शुभारंभ मुंबई में पदयात्रा के माध्यम से किया गया। पदयात्रा, उत्तर मुंबई के बोरीवली (पश्चिम ) स्थित मंगलमूर्ति अस्पताल से शुरू होकर गोराई बीच तक चली । पदयात्रा के प्रमुख अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम शेख, मुंबई कांग्रेस के महामंत्री एड संदेश कोंडविलकर, मुंबई कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भूषण पाटील, उत्तर मुंबई के जिलाध्यक्ष कालू बुधेलिया, स्थानीय नगरसेविका श्वेता कोरगांवकर, मुंबई प्रदेश सेवादल के उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी ,मुंबई प्रदेश महिला की प्रदेश अध्यक्ष अमीना देवलेकर, उपाध्यक्ष मुंबई महिला शिरीन बानो जाहिदा खान,मुंबई प्रदेश महासचिव सेवा दल राजेश मेवाती, प्रदीप राजावाड़ा ,यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत गायकवाड, अमनदीप साहनी के साथ ही यंग ब्रिगेड के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष धीरज आचार्य के मार्गदर्शन में पदयात्रा को गोराई बीच पर जाकर समाप्त किया गया । हर महीने की तरह मासिक ध्वजारोहण का कार्यक्रम मुंबई प्रदेश के अध्यक्ष सतीश मनचंदा के मार्गदर्शन में, गोराई बीच पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर बोलते हुए श्री मनचंदा ने कहा कि भारत जोड़ो अभियान को लेकर हमारे नेता राहुल गांधी ने जिस तरह से 4 महीने की पैदल यात्रा की शुरुआत की है, उसी का अनुकरण करते हुए आज मुंबई प्रदेश सेवादल ने भी मुंबई में प्रथम कार्यक्रम के माध्यम से इसकी शुरुआत की है। आज से मुंबई प्रदेश के हर जिले की प्रत्येक विधानसभा में भारत जोड़ो अभियान पदयात्रा के माध्यम से मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारत जोड़ो अभियान का संदेश दिया जाएगा।ध्वजारोहण के बाद उन्होंने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर भारी संख्या में सेवादल के कार्यकर्ताओं के साथ साथ बेसिक कांग्रेस, यंग ब्रिगेड, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

श्री मोहनखेड़ा गुरुधाम तीर्थ में स्कूली बच्चों तथा जरूरतमंदों को मानवीय मदद

cradmin

उत्तर भारतीय महासंघ की स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने किया डॉ योगेश दुबे का सम्मान

cradmin

नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में लक्ष्मण चरित्र विषय पर संगोष्ठी संपन्न

starmedia news

Leave a Comment