7.8 C
New York
Saturday, Dec 2, 2023
Star Media News
Breaking News
News

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर वलसाड जिला भाजपा कार्यालय श्री कमलम में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर वलसाड जिला भाजपा कार्यालय श्री कमलम में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी का “मन की बात” कार्यक्रम को भी देखा गया।
वलसाड। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल, राज्य महामंत्री एवं दक्षिण अंचल प्रभारी प्रदीपसिंह वाघेला एवं वलसाड जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हेमंतभाई कंसारा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में वलसाड जिला भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय श्री कमलम में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन वलसाड के जिला प्रभारी माधुभाई कथीरिया की विशेष उपस्थित में तथा वलसाड जिला भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री कमलेशभाई पटेल के नेतृत्व में किया गया। इसके साथ ही प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को जिला भाजपा कार्यालय श्री कमलम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी जी की “मन की बात” टिफिन बैठक के साथ कार्यक्रम को देखने का भी आयोजन किया गया।
 इस मौके पर वलसाड जिला भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष  जितेशभाई पटेल, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष राजेशभाई भानुशाली, राज्य अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री इलियासभाई मलिक, वलसाड जिला भाजपा मंत्री एवं वलसाड नगर प्रभारी हेतलबेन पटेल, वलसाड जिला भाजपा मीडिया संयोजक दिव्येश कैलाशनाथ पांडेय, वलसाड शहर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष कंदर्पभाई, वलसाड नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती किन्नारीबेन पटेल, जिला भाजपा बूथ संयोजक केयूरभाई पटेल, वलसाड जिला युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष जिग्नेश नंदा, वलसाड शहर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मिहिर पांचाल, वलसाड तालुका युवा मोर्चा के अध्यक्ष मित पटेल एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

मागाठाणे में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पंजीकरण शिविर का उस्फूर्त प्रतिसाद, 1110 फेरीवालों और अन्य लोगों ने लिया भाग

cradmin

विश्व महिला दिवस के अवसर पर वलसाड जिलाधिकारी क्षिप्रा आग्रे द्वारा प्रदर्शनी-बिक्री मेले का शुभारंभ किया गया

starmedia news

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की डॉ योगेश दुबे के राष्ट्रहित कार्यों की सराहना

starmedia news

Leave a Comment