5.2 C
New York
Friday, Mar 29, 2024
Star Media News
Breaking News
News

प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह समारोह के अंतर्गत वलसाड तीथल बीच पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा दौड़ेगा गुजरात, जीतेगा गुजरात के तहत रन फॉर डेवलपमेंट मैराथन का आयोजन किया गया।

 प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह समारोह के अंतर्गत वलसाड तीथल बीच पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा दौड़ेगा गुजरात, जीतेगा गुजरात के तहत रन फॉर डेवलपमेंट मैराथन का आयोजन किया गया।
वलसाड विधायक भरतभाई पटेल ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की।
   गुजरात प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल, प्रदेश महामंत्री एवं दक्षिण अंचल प्रभारी प्रदीपसिंह वाघेला एवं वलसाड जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हेमंतभाई कंसारा के परामर्श एवं मार्गदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा दौड़ेगा गुजरात, जीतेगा गुजरात के कार्यक्रम के अन्तर्गत रन फॉर डेवलपमेंट मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में 300 से अधिक धावकों ने भाग लिया।मैराथन में भाग लेने वाले सभी धावकों को जिला भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पदक प्रदान किया गया।
   
    इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी वलसाड जिला महासचिव कमलेशभाई पटेल, वलसाड विधायक भरतभाई पटेल, वलसाड जिला भाजपा उपाध्यक्ष जितेशभाई पटेल, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष राजेशभाई भानुशाली, जिला भाजपा मंत्री एवं वलसाड नगर प्रभारी श्रीमती हेतलबेन पटेल, वलसाड तालुका भाजपा प्रभारी हितेशभाई भंडारी, वलसाड शहर भाजपा अध्यक्ष कंदर्पभाई देसाई, वलसाड नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती किन्नरीबेन पटेल, वलसाड नगरपालिका वाटरपार्क समिति अध्यक्षा उर्मिबेन देसाई, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्षा श्रीमती प्रीतिबेन पांडे व विभिन्न गांवों के सरपंच उपस्थित थे।
     वलसाड के तीथल बीच में आयोजित मैराथन को सफल बनाने के लिए वलसाड जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष स्नेहिल देसाई, जिला भाजपा युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष जिग्नेश नंदा, वलसाड बीच मैराथन के प्रभारी केयूरभाई पटेल, वलसाड शहर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मिहिर पांचाल, वलसाड तालुका भाजपा अध्यक्ष मित पटेल और जिला, तालुका, शहर युवा मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भरपूर सहयोग किया।

Related posts

शबरी के बेर खाकर भगवान राम ने दिया समरसता का संदेश – मदन मोहन मिश्र

starmedia news

“जून माह – मलेरिया विरोधी माह एवं मलेरिया मुक्त गुजरात अभियान-2023” का आगाज

starmedia news

अमरजीत सिंह मनहास के जन्मदिन पर विशेष अंक का लोकार्पण। 

cradmin

Leave a Comment