18.9 C
New York
Friday, Jun 9, 2023
Star Media News
Breaking News
News

अंतर्राष्ट्रीय पटल से हुआ शारदीय नवरात्र देवी जागरण। 

मुंबई। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक अंतरराष्ट्रीय संस्था बेस्टी एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट दोहा कतर के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर बैजनाथ शर्मा मिंटू एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा अफसाना सैयद के मार्गदर्शन में एवं मुंबई इकाई अध्यक्ष कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप के आयोजन एवं संचालन में शारदीय नवरात्र की शुभ घड़ी पर गुरुवार दिनांक 29 सितंबर 2022 को जूम ऐप द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देवी जागरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता कानपुर से वरिष्ठ साहित्यकार मां की भक्त आदरणीया विद्युत प्रभा चतुर्वेदी ने की तथा अतिथि के रूप में हेमलता मिश्र मानवी एवं शीला वर्मा मीरा उपस्थित थी। विशिष्ट अतिथि के रूप में देवी स्वरूपा एवं नारी शक्ति कवत्रियों में सीमा पांडे मिस्र, सत्यवती मौर्य, शोभा स्वप्निल,प्रिया पाण्डेय,खुशबू बरनवाल सीपी, सत्यभामा सिंह, आरती आचार्य,इंदु भोला मिस्र मुख्य रूप से उपस्थित थी। सभी ने अपने मधुर कंठों से देवी गीतों की प्रस्तुति देकर अंतरराष्ट्रीय देवी जागरण के कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में संचालन कर रहे हैं विनय शर्मा दीप एवं संस्थापक डॉ बैजनाथ शर्मा मिंटू ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया एवं नवरात्रि विशेष जागरण में उपस्थिति हेतु सम्मान पत्र देकर सभी को सम्मानित किया।

Related posts

मिस इंडिया की रनर अप रहीं बिग बाॅस फेम मान्या सिंह ने की गुरू द्वारिका प्रोजेक्ट की सराहना। 

cradmin

नव वर्ष नव संकल्प विषय पर काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन संपन्न

cradmin

नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय पवार का स्वागत

starmedia news

Leave a Comment