0.3 C
New York
Monday, Feb 17, 2025
Star Media News
Breaking News
News

शिक्षक नेता रमेश जोशी के निधन से मुंबई में शोक की लहर।

मुंबई। बृहन्मुंबई महापालिका शिक्षक सभा के संस्थापक तथा पूर्व जनरल सेक्रेटरी रमेश जोशी का आज स्वर्गवास हो गया। जोशी जी शिक्षकों के उत्थान और उनकी समस्याओं के निवारण के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। उन्होंने अपने जीवन काल में अनेक ऐतिहासिक कार्य किया।आर टी ई ऐक्ट के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। ऐसे जुझारू और संघर्ष शील नेतृत्व का हमारे बीच से जाना एक अपूरणीय क्षति है। शिक्षक सभा परिवार के लिए यह खबर स्तब्ध करने वाली है। शिक्षक सभा परिवार के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने दिवंगत नेता के लिए ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने तथा उन्हें चिरशांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related posts

जौनपुर के युवा पत्रकार प्रमोद पांडे सम्मानित

starmedia news

संगीता यादव समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

starmedia news

शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन,

starmedia news

Leave a Comment