9.2 C
New York
Saturday, Apr 20, 2024
Star Media News
Breaking News
News

वलसाड में शाह के. एम. कॉलेज में साइबर क्राइम लीगल लीटरसी कैंप का आयोजन किया गया।

वलसाड में शाह के. एम. कॉलेज में साइबर क्राइम लीगल लीटरसी कैंप का आयोजन किया गया।

वलसाड। वलसाड कॉलेज कैम्पस संस्कार केंद्र में वलसाड जिला पुलिस व शाह के. एम. लॉ कॉलेज के आचार्य डॉ निकेता रावल के सहयोग से कॉलेज के विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के विषय में जरूरी जानकारी व मार्गदर्शन मिलता रहे, इसके लिए साइबर क्राइम लीगल लीटरसी कैंप का आयोजन किया गया।
जिसमें वलसाड जिला पुलिस अधीक्षक डॉ राजदीप सिंह झाला ने विद्यार्थियों का साइबर क्राइम के विषय में जरूरी मार्गदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर क्राइम के गुनाहों को रोकने व ठगी से बचने के लिए जरुरी जानकारी मार्गदर्शन दिया गया। जबकि कॉलेज के विद्यार्थी साइबर क्राइम के शिकार बनते हैं, वहीं इसे रोकने का प्रयास किया गया।
 वलसाड जिला पुलिस अधीक्षक डॉ राजदीप सिंह झाला द्वारा कानून का विद्यार्थीयों को आईटी एक्ट के विषय में विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।
इस कार्यक्रम में वलसाड जिला पुलिस अधीक्षक डॉ राजदीप सिंह झाला, साइबर क्राइम ब्रांच के पुलिस कर्मचारी, शाह के. एम. लॉ कॉलेज के आचार्य डॉ निकेताबेन रावल, अध्यापक हेमलताबेन परमार, डॉ दिलीप कछाड, सल्केश कोरी व बड़ी संख्या में विधार्थी उपस्थित थे।

Related posts

पारडी -नानापोंढ़ा-कपराड़ा रोड का रु.15.83 करोड़ की लागत से होगा जीर्णोद्धार, वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने किया शिलान्यास। 

cradmin

शिवसेना के उत्तर भारतीय नेताओं से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री अनिल परब

cradmin

मीडिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भव्य रक्तदान शिविर हुआ संपन्न 

starmedia news

Leave a Comment