13.5 C
New York
Sunday, Dec 3, 2023
Star Media News
Breaking News
News

आदर्श शिक्षक इंद्रभान सिंह का सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह संपन्न। 

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित एक्सर तलेपाखड़ी मनपा हिंदी शाला बोरीवली पश्चिम के आदर्श शिक्षक इंद्रभान शीतला प्रसाद सिंह का कल शाला सभागृह में शानदार सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरसिंह एजुकेशन ट्रस्ट के संस्थापक चेयरमैन धैर्यशंकर सिंह ने की। सम्मानित अतिथियों के रूप में विद्यालय की मुख्याध्यापिका संगीता जैसवार, शिक्षा निरीक्षक रामराज पाल, शिक्षक नेता ब्रह्मदेव सिंह, पूर्व मुख्याध्यापक अवधेश सिंह ,कनिष्ठ पर्यवेक्षक दुर्गा प्रसाद मिश्र ,डिवाइन हिम हाई स्कूल भायंदर के प्रिंसिपल महेश सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कमलेश सिंह तथा शिक्षण बैंक के संचालक उमेश सिंह उपस्थित रहे।
विद्यालय के शिक्षक ज्ञान शंकर सिंह ने प्रस्ताविक के रूप में इंद्रभान सिंह के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। मानपत्र का वाचन आदर्श शिक्षक विनय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित के तौर पर चंद्रभान सिंह, रविभान सिंह, अमरनाथ सिंह, कैलाश नाथ सिंह, अरुण प्रताप सिंह , सतीश सिंह, जितेंद्र तिवारी ,हरि गोविंद सिंह ,उपेंद्र पांडे, त्रिभुवन दुबे ,बलवंत उपाध्याय, सुभाष सिंह,संगीता रानी सिंह, संगीत शिक्षिका तृप्ति बालवलकर का मंच पर सम्मान किया गया।
विद्यालय के कल्पेश देसाई, अविनाश सिंह, आनंद मिश्रा, स्वप्ना,मीना, मिलिंद डोंगरदिवे आदि का सुंदर सहकार्य रहा।ज्योति इंद्रभान सिंह ने अपने पिता के बारे में सुंदर वक्तव्य दिया। इस अवसर पर राम प्रकाश मिश्र, शिक्षक सभा के नवनिर्वाचित महासचिव शरद सिंह, शिक्षक नेता नरेंद्र सिंह ,अशोक कुमार सिंह, जनार्दन यादव,आंनद पाठक, शिवशंकर यादव, प्यारेलाल यादव , अनिल बेलदार, रामआसरे यादव, प्रवीन सिंह , दिनेश सिंह , रायसाहब सिंह ,अशोक सिंह ( मुख्याध्यापक) ,  प्रमोद सिंह , अरविंद सिंह , जयप्रकाश शुक्ला, हिंम्मत लाल सेठ, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, अजय सिंह ,शैलेंद्र यादव ,  चंद्रभान सिंह ,नरेंद्र सिंह (सोडावाला ) प्रेम सिंह, प्रेमचंद दूबे, कौशलेंद्र सिंह , अरविंद सिंह (पोईसर)  इंद्रसेन सिंह , सुनैनी सोनी, बजरंगलाल यादव, रमेश सिंह ,अखिलेश पांडेय , तुलसी दूबे , धन सिंह समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

Related posts

समरस फाउंडेशन ने दी मिलिंद देसाई को बधाई।

cradmin

टाटा एयर बस प्रोजेक्ट का गुजरात स्थानांतरण शिंदे सरकार की निष्क्रियता– आनंद दुबे

cradmin

 देश के प्रमुख विकसित राज्यों में उत्तर प्रदेश की गणना – आचार्य पवन त्रिपाठी,

starmedia news

Leave a Comment