15.2 C
New York
Sunday, Jun 4, 2023
Star Media News
Breaking News
News

आर पी ठाकुर द्वारा लिखित प्रज्ञांजली काव्य कुंज का हुआ विमोचन। 

लखनऊ। वरिष्ठ समाजसेवी,वरिष्ठ साहित्यकार,उत्कृष्ट कलमकार एवं साहित्य के पुजारी आर पी ठाकुर ” निकुंज ” द्वारा लिखित ” प्रज्ञांजली काव्य कुंज ” का विमोचन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमती नगर लखनऊ के प्रांगण प्रेक्षागृह में सम्माननीय श्री प्रताप सिंह (पूर्व: राजदूत एवं उच्चायुक्त भारत सरकार) की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि माननीय रामचंद्र सिंह प्रधान (विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश) की उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस अवसर पर डॉक्टर के एस सुमेधा थेरो (अध्यक्ष इंडो श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट एसोसिएशन सारनाथ), पूर्व उप आचार्य डॉक्टर केदारनाथ ठाकुर, वरिष्ठ साहित्यकार हरिलाल मिलन, डॉ गिरीश कुमार वर्मा, डॉ सुरेश उजाला ने आर पी ठाकुर कृत प्रज्ञांजली काव्य कुंज पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वरिष्ठ साहित्यकार हरिलाल मिलन ने लोकार्पण हुई काव्य पुष्प की कुछ कविताएं सुना कर लोगों को उसकी अस्मिता को सभी के सम्मुख रखते हुए मंत्रमुग्ध कर दिया। उक्त समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया।मंच का उत्कृष्ट संचालन नवाबों के शहर लखनऊ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार संजय वर्मा एवं डॉ सुरेश उजाला ने किया। उक्त समारोह का संयोजन भानु प्रताप सिंह,आयोजन हिमेश ठाकुर ने किया तथा सभी को आमंत्रित करने का कार्य निवेदक के रूप में चैतन्य ठाकुर ने सराहनीय किया। मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि डॉक्टर के एन ठाकुर ने सम्मान मूर्ति आरपी ठाकुर निकुंज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उपस्थित सभी साहित्यकारों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।लखनऊ के वरिष्ठ साहित्यकार एवं उत्कृष्ट समाजसेवी आर पी ठाकुर के इस ख्याति प्राप्त उत्कृष्ट लेखन से सबके समक्ष आई हुई ‘ प्रज्ञांजली काव्य कुंज ‘ हेतु मुंबई महानगर से लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित भारत के सभी राज्यों के साहित्यकारों एवं साहित्यिक संस्थाओं ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

Related posts

देव दीपावली के लिए जौनपुर आए कृपाशंकर सिंह का स्वागत। 

cradmin

वृद्ध महिला को टोकरी बनाता देख पसीजा दिल,  गरीबों की मदद के लिए बढ़ाएं हाथ – राजू तड़वी

cradmin

सर्वश्रेष्ठ गणेश मंडलों को पारितोषिक स्वरूप स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र व नगद पुरस्कार वितरण किया गया।

cradmin

Leave a Comment