21.8 C
New York
Friday, Sep 22, 2023
Star Media News
Breaking News
News

काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ स्थापना दिवस के उपलक्ष में कवि सम्मेलन। 

मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था काव्यांजलि “एक अनूठा आरंभ” विश्व मंच के संस्थापक कवि दीपक शुक्ल चिराग ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप को बताया कि संस्था का स्थापना दिवस समारोह 22 अक्टूबर 2022 ‘ धनतेरस’ को है जिसमें आयोजित कवि सम्मेलन में देश और विदेश से नामचीन एवं उत्कृष्ट साहित्यकारों की आनलाईन सहभागिता अपेक्षित है। स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर पिछले कई दिनों से साहित्यकारों की उपस्थिति हो रही है जिनमें गणेश प्रसाद गौतम प्रज्ञेश,प्रमोद मिश्र निर्मल, अनामिका सिंह अविरल,विजय प्रताप शाही, अभि दा जी,राजकरण सिंह,हरि नाथ शुक्ला हरि और मंजू अग्निहोत्री ने उत्कृष्ट काव्य पाठ करके संस्था का गौरव बढ़ाया है।

यह काव्य पाठ विगत 7 अक्टूबर से अनवरत चल रहा है और आगे 25 अक्टूबर तक चलने की संभावना है। संस्थापक दीपक शुक्ल चिराग ने उपस्थित होने वाले सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए साहित्यकारों को संस्था हेतु अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related posts

समान अवसर प्रकोष्ठ श्री वेंकटेश्वर कॉलेज का वार्षिक उत्सव लहर कार्यक्रम संपन्न

starmedia news

सरीगाम में गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप करने के मामले में एक की जमानत याचिका खारिज।

cradmin

वापी में “मां जनम ट्रस्ट” द्वारा दोपहर और रात में भूखों को मुफ्त भोजन

starmedia news

Leave a Comment