15.2 C
New York
Sunday, Jun 4, 2023
Star Media News
Breaking News
News

स्व. मुलायम सिंह यादव को समरस फाउंडेशन ने दी श्रद्धांजलि।

मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए बीजेपी की पूर्व नगरसेविका सुनीता यादव ने कहा कि मुलायम सिंह द्वारा किए गए सराहनीय कार्य हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उत्तर मुंबई कांग्रेस श्याम जीत यादव ने कहा कि 10 बार विधायक तथा 7 बार सांसद के रूप में प्रदेश और देश की सेवा करने वाले धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव सच्चे मायने में भारत माता के अमर सपूत रहे। रक्षा मंत्री के रूप में उनके द्वारा लिए गए निर्णय मील के पत्थर साबित हुए हैं।

संस्था के चेयरमैन किशोर सिंह ने कहा कि पिछड़े समाज को संगठित और उन्हें विकास के पथ पर ले जाने में मुलायम सिंह यादव जी का अद्वितीय योगदान रहा। संस्था के कार्याध्यक्ष आचार्य धर्मेंद्र मिश्र ने गीता श्लोक के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव शिवपूजन पांडे ने किया। कार्यक्रम के संयोजक तथा संस्था के उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ शैलेश यादव, संस्था के उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, संगठन मंत्री सुरेंद्र पांडे, भरत पांडे, विधि सलाहकार एड प्रशांत परदेसी, विशेष सलाहकार अशोक सिंह, गोविंद यादव, कांग्रेसी नेता श्याम लाल यादव, शैलेंद्र सिंह दयाराम यादव ,दशरथ शर्मा, रामकृपाल शर्मा, जगदीश गौड़, प्रेम कुमार शर्मा, श्री कृष्ण यादव ,राम सिंह, भोला वर्मा, चरण सिंह यादव, अमरेश चंद्र दुबे, झुल्लूर यादव, राजेश तिवारी, भोलानाथ दुबे, गिरधारी यादव, ऋषभ यादव, पूरव गांधी, राज सिंह, पृथ्वीपाल यादव ,भोला नाथ दुबे, अमरेश चंद्र दुबे समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

Related posts

शिवसेना के संपर्क प्रमुख बने विधायक प्रकाश सुर्वे। 

cradmin

Dance with Joy 2019 Initiative Of Arts In Motion – Spearheaded By Aanchal Gupta In Its 15th Edition

cradmin

उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह के खिलाफ जानकारी देने से एनसीबी का इनकार

cradmin

Leave a Comment