13.5 C
New York
Sunday, Dec 3, 2023
Star Media News
Breaking News
News

कामगार नेता अशोक जाधव बने एम. एम. यू. के अध्यक्ष। 

मुंबई। म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई कामगारों एवं मजदूरों के नेता पूर्व अध्यक्ष कै. सुखदेव काशीद को याद करते हुए शुक्रवार को ना.म. जोशी मार्ग बावला मस्जिद मुंबई कार्यालय में एक सभा रखी गई जिसमें सुखदेव काशीद को याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी गई तथा 2 मिनट का मौन रखा गया।

सभागार में प्रमुख सलाहकार एडवोकेट महाबल शेट्टी, सरचिटणीस वामन कविस्कर,सहायक सरचिटणीस शैलेंद्र खानविलकर, एडवोकेट योगेश नाइक सहायक सरचिटणीस, सहायक सरचिटणीस श्रीमती मधुवंती चौहान, संगठन गौरव निंबालकर,उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय, उपाध्यक्ष संजय बने,उपाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी, उपाध्यक्ष संदीप भरणकर,उपाध्यक्ष मंगेश पेडामकर,संगठक प्रवीण कदम एवं सक्रिय कार्यकर्ता विनय कुमार शर्मा,सदानंद सावंत सहित हजारों की संख्या में पदाधिकारी, कामगार एवं यूनियन के सदस्य,सभासद उपस्थित थे। सभी की उपस्थिति में पूर्व कार्याध्यक्ष अशोक जाधव को सम्मान सहित,तालियों की गड़गड़ाहट और जयघोष के साथ सम्माननीय अशोक जाधव को अध्यक्ष चुना गया सभी ने अपने नवनियुक्त नेता का अभिवादन पुष्पगुच्छों से किया।

Related posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की गई डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस ग्रुप की बैठक 

starmedia news

आचार्य पवन त्रिपाठी ने शिवराज पाटिल के बयान को बताया हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान का अपमान। 

cradmin

शिक्षक संघ ने किया मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे का सम्मान

starmedia news

Leave a Comment