15.3 C
New York
Wednesday, Apr 24, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीति

शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने शिंदे गुट पर साधा निशाना। 

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई। उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के प्रवक्ता आनंद दुबे ने शिंदे गुट के समर्थकों द्वारा बोइसर, पालघर में शिवसेना कार्यालय पर कब्जा करने की नाकामयाब कोशिश पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता का समर्थन ना मिलता देख शिंदे गुट के लोग बौखला गए हैं। उनकी हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की हो गई है। परंतु उनको यह नहीं मालूम की खंभा नोचने से खंभे का तो कुछ नहीं बिगड़ेगा उल्टे बिल्ली के दांत टूट जाएंगे। श्री दुबे ने कहा कि आम जनता और शिवसैनिक पूरी तरह से असली शिवसेना के साथ हैं। यह बात शिंदे गुट के लोगों को भी भलीभांति मालूम है। सरकार में होने का यह अर्थ नहीं है कि आप सत्ता का दुरुपयोग करें। आनंद दुबे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज और हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे शिव सैनिकों के आराध्य देव हैं। दुनिया की कोई भी ताकत शिव सैनिकों को मातोश्री में निष्ठा से अलग नहीं कर सकती।आनंद दुबे ने कहा कि अंधेरी चुनाव में आप डर कर भाग गए। कितने चुनाव में डरकर भागेंगे?

Related posts

अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में कवियों ने मचाया धमाल

starmedia news

जननायक कर्पुरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी को मुंबई में होगा। 

cradmin

संतोष दीक्षित ने जन्मदिन पर जरूरतमंदों को दिया आटा चक्की और सिलाई मशीन का उपहार। 

cradmin

Leave a Comment