18.9 C
New York
Friday, Jun 9, 2023
Star Media News
Breaking News
News

आचार्य पवन त्रिपाठी ने शिवराज पाटिल के बयान को बताया हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान का अपमान। 

मुंबई। मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का बयान को हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान का अपमान बताते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पाटिल का यह बयान कि भगवद्गीता में श्रीकृष्ण अर्जुन से जिहाद की बात करते हैं, कांग्रेस के संस्कारों को प्रदर्शित कर रहा है। यह बयान कांग्रेस के हिंदू विरोधी विचारों से प्रेरित है जो समय-समय पर इनके नेताओं द्वारा बोला जाता रहा है।भगवान श्रीराम की सेना द्वारा बने रामसेतु को काल्पनिक बताने का दावा कांग्रेस की ओर से ही किया गया था। कांग्रेस ने ही हिंदू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद की थ्योरी गढ़ी और कांग्रेस नेता तथा पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने तो हिंदुत्‍व की तुलना आतंकी संगठनों बोको हरम और इस्‍लामिक स्‍टेट से कर डाली थी।

आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि पाटिल ने यह बयान देकर कांग्रेस की हिंदू विरोधी मानसिकता और परंपरा को पुनः एक बार प्रदर्शित कर दिया है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की बात करके देश की एकता व विकास पर कार्य कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पाटिल जैसे कांग्रेसी नेता ओछे बयान देकर अपना कुसंस्कार प्रदर्शित कर रहे हैं। पाटिल का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है और अक्षम्य है। यह हिंदुओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि पाटिल को पूरे हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए। हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान का अपमान देश नहीं सहेगा।

Related posts

धरमपुर के बी. आर. इंटरनेशनल स्कूल का 11वां वार्षिकोत्सव 30 को मनाया जाएगा।

cradmin

अभिनेता सोनू सूद ने की सेवा विवेक की पहल की सराहना।

cradmin

सामाजिक सेवा को समर्पित रहा आर डी नेशनल कॉलेज का गणतंत्र दिवस समारोह।RD National College’s Republic Day celebration was dedicated to social service.

starmedia news

Leave a Comment