8.2 C
New York
Friday, Apr 19, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

शिवसेना के छठ महापर्व को मिलेगा राधे मां का आशीर्वाद। 

स्टार मीडिया न्यूज, मुंबई। कभी बिहार के लोगों तक सीमित रहा छठ महापर्व आज संपूर्ण देश में फैल चुका है। बोरीवली पश्चिम स्थित गणपत पाटील नगर में शिवसेना शिंदे गुट द्वारा 29 अक्टूबर को शाम 5 बजे से छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक उपविभाग प्रमुख राम यादव तथा महिला शाखा संगठन प्रभाग क्रमांक– 1, रेखा यादव द्वारा छठ महापर्व को लेकर जोरदार तैयारियां की गई हैं। शिवसेना (शिंदे गुट) द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में धर्मगुरु राधे मां उपस्थित लोगों को आशीर्वाद प्रदान करेंगी। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में विधायक तथा विभाग प्रमुख प्रकाश दादा सुर्वे और शिवसेना की प्रवक्ता,उप नेता और पूर्व नगरसेविका शीतल म्हात्रे कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

अतिथि के रूप में महिला विभाग संगठक मीना पानमंद, युवा सेना के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राज प्रकाश सुर्वे, महिला उपविभाग संगठक गौरी खानविलकर , महिला विधानसभा संगठक शकुंतला शेलार, विधानसभा समन्वयक कमलेश तांडेल तथा विधानसभा संगठक सुनीता जीनवाल कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

Related posts

शिवसेना नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे द्वारा निर्मित विविध कार्यों का उद्घाटन

starmedia news

युवा कवि विकास द्विवेदी साहित्य गौरव सम्मान से हुए सम्मानित

starmedia news

मुंबई पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई

starmedia news

Leave a Comment