9.2 C
New York
Saturday, Apr 20, 2024
Star Media News
Breaking News
News

उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ का श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन। 

वापी, दमण। सोमवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ पवित्रता का महापर्व छठ संपन्न हो गया। भोर के 4 बजे से ही छठव्रती अपने सिर पर फल प्रसाद का दउरा(टोकरा) लिए पूरे परिवार के साथ छठभक्ति गीत गाते हुए समुद्र तट की तरफ प्रस्थान किये। समुद्र तट पर अपने निर्धारित पूजा स्थल पर गन्ने के मंडप में दीप प्रज्वलित करके भगवान सूर्य का इंतजार किये। सूर्योदय के थोड़ा पहले व्रती पुरुष महिलाएं सूप में प्रसाद व दिया रखकर जल के अंदर खड़े हो गए। भगवान सूर्य की लालिमा आने के साथ अर्घ्य का सिलसिला शुरू हो गया। साथ आये लोग भी अर्घ्य देकर और हवन करके परम पुण्य के भागी बने। हवन इत्यादि की प्रक्रिया विद्वान पुरोहित पंडित हरिओम महाराज, सुनील तिवारी और अन्य पुरोहितों ने सम्पन्न कराया।
संघ प्रदेश दमन के नानी दमन स्टेट बैंक रोड समुद्र तट पर छठ का मुख्य घाट होने की वजह से दमन, वापी, भिलाड़, सरीगाम इत्यादि में रहने वाले हजारों की संख्या में बिहार,उत्तर प्रदेश इत्यादि के प्रवासी छठव्रती महिलाएं,बच्चे अपने अविभावकों के साथ नानी दमन समुद्र तट पर उमड़ें। पूरे तट पर हजारों लोगों का  विहंगम अनुशासित हुजूम था। दमन दीव सांसद लालू भाई पटेल,दादरा नगर हवेली दमन दीव बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपेश टंडेल,महेश टंडेल,दमन के अग्रणी भारतीय ब्राह्मण समिति के अध्यक्ष एस के शुक्ला,यूएसवी लिमिटेड के वीपी सुनील शर्मा,पी के सिंह,राजीव गौतम,रमेश सिंह इत्यादि ने समुद्री तट पर पहुंचकर इस विशाल पर्व का दर्शन किया।
 कई उत्तरभारतीय संस्थाएं समुद्री तटों पर अपने पंडालों के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए पानी,अर्घ्य का दूध चाय,चेंज रूम, बैठने की व्यवस्था,साफ़-सफाई, प्रकाश की व्यवस्था,उद्घोषणा इत्यादि के इंतज़ाम किए थे। दमन की उत्तर भारतीय संस्थाओं में मुख्य रूप से उत्तर भारत्तीय सांस्कृतिक सेवा समिति के अध्यक्ष बलवंत यादव, राजन,सुरेश यादव,आर. बी. सिंह,पीके पांडेय,उत्तर भारतीय सेवा संघ दमण के अध्यक्ष कृपाशंकर राय,उपाध्यक्ष शिवाजी तिवारी,अखिलेश मिश्र,एल बी सिंह, विपिन मिश्रा,अमर यादव, शरद राय,रसिकलाल तिवारी,विजय शाह इत्यादि मुख्य रुप से सक्रिय रहे।
वहीं बिहार मित्र मंडल के शिवकुमार सिंह,रामकुमार,कैप्टन जी,छोटू झा,धीरज पटेल,रंजन साह,अवधेश पंडित,राम विलास शाह,हरिकिशोर पंडित,मिथिलेश शर्मा इत्यादि शामिल रहे। इसके अलावा भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा दमन के अध्यक्ष संजय साह व इंद्रभान गुप्ता,विष्णु गुप्ता,राकेश गुप्ता,प्रकाश तेली,उत्तर भारतीय सर्व समाज से शंभु शर्मा और अन्य सदस्यों ने अपने पंडालों के माध्यम से कई सुविधाएं प्रदान कीं। जबकि दमन जिला प्रशासन,दमन पुलिस,दमन कोस्टगार्ड,दमन फायर सर्विस,दमन नगरपालिका,विद्युत विभाग,एम्बुलेंस इत्यादि ने इस महापर्व में काफी सहयोग किया।

Related posts

मां विश्वंभरी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद परिवारों व विधवा बहनों को वितरित किया गया नि:शुल्क अनाज किट

starmedia news

अथक सेवा संघ द्वारा छात्रों को टी-शर्ट व टाउजर का वितरण

cradmin

चिंगारी शक्ति फाउंडेशन द्वारा लॉन्च किया गया 2023 का कैलेंडर

cradmin

Leave a Comment