9.3 C
New York
Friday, Mar 29, 2024
Star Media News
Breaking News
News

आचार्य धर्मेंद्र मिश्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचा गणमान्य उत्तर भारतीय समाज। 

मुंबई। व्यक्ति द्वारा किए गए अच्छे कार्य तथा समाज के प्रति उसकी समर्पित भावना उसे महान बनाती है। यही कारण है कि उसके मरने के बाद भी समाज उसे याद करता है। सुकरवाडी, बोरीवली पूर्व के एक साधारण सी झोपड़ी में रहने वाले आचार्य धर्मेंद्र मिश्र का 21 अक्टूबर को हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। स्वर्गीय मिश्र विद्वान व्यक्ति रहे। उत्तर भारतीय संघ, समरस फाउंडेशन ,भारतीय सदविचार मंच जैसे अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़कर वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे थे। एक अच्छे कथावाचक के रूप में भी उनकी अच्छी छवि थी। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही संपूर्ण उत्तर भारतीय समाज स्तब्ध रह गया। 1 नवंबर को दहिसर पूर्व स्थित भारतीय सदविचार मंच सभागृह में उनकी श्रद्धांजलि सभा और ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया।

शाम 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित शोक सभा में जिस तरह से गणमान्य उत्तर भारतीय समाज श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए वहां उपस्थित हुआ, उसे देखकर साफ लगा कि उत्तर भारतीय समाज के शीर्षस्थ लोग आम अच्छे लोगों के साथ भी खड़े हैं। उपस्थित लोगों ने न सिर्फ स्वर्गीय मिश्र के परिवार के प्रति सांत्वना प्रकट की अपितु भरोसा दिलाया कि वे उनके परिवार के साथ पूरी तरह से खड़े हैं। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह ने तत्काल आचार्य धर्मेंद्र मिश्र के परिवार को एक लाख रुपए तथा युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय सिंह ने 50 हजार रूपए की मदद प्रदान की।

इस अवसर पर नालासोपारा मेडिकल कॉलेज के संचालक डॉक्टर ओमप्रकाश दुबे, जय प्रकाश दुबे, पूर्व नगरसेवक विद्यार्थी सिंह ,विनय पाटिल, डॉ हृदय नारायण मिश्र, कमला शंकर मिश्र, श्रीकांत पांडे, इंद्रमणि दुबे, दिनेश तिवारी, प्रदीप तिवारी, अशोक सिंह, अजय सिंह, एडवोकेट राजकुमार मिश्र ,बृजेश तिवारी, हेमंत पांडे, इंदु प्रकाश तिवारी , वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय, डॉ शैलेश यादव, मानिकचंद यादव,सुभाष यादव, श्याम लाल यादव, दिलीप शुक्ला, भरत पांडे, हरिशंकर तिवारी ,शिव श्याम तिवारी , ददन तिवारी, गोविंद यादव ,फूल सिंह गौतम, गेना सिंह, पप्पू पांडे, सुरेंद्र पांडे, सुमन सिंह,एड अशोक उपाध्याय, ललित पांडे,

प्रशांत परदेसी, लालजी यादव, शमशाद खान,निमेष शाह,अनुज अवस्थी, कमलेश वर्मा, अनिल धोबी , पूरव गांधी, आचार्य जीडी शुक्ला, भगत सिंह, भोला वर्मा समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। आंतरिक कार्यक्रम के संयोजक डॉ राधेश्याम तिवारी तथा डॉक्टर किशोर सिंह ने उपस्थित सभी लोगों का आचार्य धर्मेंद्र मिश्र के परिवार की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया।

Related posts

मुंबई के वकील एड आरजे मिश्रा का जौनपुर में सम्मान

starmedia news

उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ का श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन। 

cradmin

वलसाड में विश्वास से विकास यात्रा का जिला स्तरीय कार्यक्रम. 16.88 करोड़ की 11 परियोजनाओं का ई-लोकार्पण और खातमुहूर्त किया गया. 

cradmin

Leave a Comment