-7.5 C
New York
Monday, Jan 20, 2025
Star Media News
Breaking News
News

सर्वेलेंस कर्मचारी वेतन श्रेणी सुधार हेतु पहुंचे एम एम यू मुख्यालय। 

मुंबई । बृहन्मुंबई महानगर पालिका सर्विलेंस विभाग के कर्मचारी म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई करीरोड स्थित मुख्यालय पर सोमवार दिनांक 7 नवंबर 2022 को शाम 5:00 बजे अपने प्रतिनिधियों तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार महानगर पालिका प्रशासन वेतन श्रेणी सुनिश्चित करने के लिए कमेटी गठित कर एक महीने का समय वेतन विसंगति दूर करने हेतु दिया है। विगत कई महीनों से सर्विलेंस विभाग के कर्मचारी वेतन विसंगति दूर करने की मांग करते चले आ रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन ने सर्विलेंस विभाग में 2016 से एस आय डिप्लोमा प्राप्त कर्मचारियों को 2400 ग्रेड पे निर्धारित कर चुकी है उसी विभाग के कर्मचारी जिन्होंने एसआई नहीं किया है जो मृतक आश्रित पर नौकरी मिलने पर प्रशासन द्वारा दिए गए कार्य को कर रहे हैं। जिस कार्य को सर्वेलेंस विभाग के कर्मचारी कर रहे हैं उस क्षेत्र में उनके परिवार और स्वयं कर्मचारी के स्वास्थ्य पर खतरा है जिससे टीवी अर्थात क्षयरोग,कैंसर, स्पर्शजन्य रोग होने का खतरा है फिर भी प्रशासन एक ही विभाग में दो तरह से वेतन सुनिश्चित कर रही है यह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के कानून ” समान काम समान वेतन ” का उल्लंघन है। उक्त सभागृह में यूनियन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कर्मचारियों ने वेतन विसंगति को दूर करने/जिन्होंने एसआई नहीं किया है ग्रेट-पे 1950 से बढ़ाकर 2400 समान काम- समान वेतन बढ़ाने की मांग म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई के बाल दंडवते सभागृह में यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों में अध्यक्ष अशोक जाधव साहेब,सरचिटणीस वामन कविस्कर साहेब,सहायक सरचिटणीस शैलेंद्र खानविलकर साहेब,सेवानिवृत्त लेबर ऑफिसर मोहिते साहेब,उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय,उपाध्यक्ष संजय बने एवं उपाध्यक्ष संदीप भरणकर उपस्थित थे। सभी ने अपने वक्तव्य में आश्वासन देते हुए कहा कि आप सबकी मांगे सार्थक है और हमारा 100% प्रयास होगा आपको मिले।बता दे कि म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई एक ऐसी यूनियन है जो कर्मचारियों और कामगारों की मांगों को पूरा कर सकती है बाकी अन्य यूनियन सिर्फ हमसे पैसा लेने के लिए लालच देकर अपनी तरफ सदस्य बनाते हैं किंतु आज तक कुछ भी नहीं किया है।सर्वेलेंस डिपार्टमेंट यूनियन के सक्रिय कार्यकर्ता विनय कुमार शर्मा ने कहा हमारे परिवार की आजीविका चलाने के लिए हमें धन की आवश्यकता होती है जिसकी पूर्ति हेतु यूनियन हमेशा चार पैसा प्रशासन से मांग कर देती है वह है म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई,हम उनके साथ रहेंगे और आप सभी भी उसकी सदस्यता ग्रहण करें।

Related posts

पंचायत भवन के निर्माण हेतु विधायक ने किया भूमिपूजन

starmedia news

हुबरग्रुप इंडिया ने रोटरी वापी रिवरसाइड के सहयोग से “फिरता दवाखाना ” प्रकल्प का विस्तार किया

starmedia news

वलसाड के तीथल स्थित समुद्र तट पर मैराथन में 1191 धावकों ने दौड़ लगायी

starmedia news

Leave a Comment