15.8 C
New York
Wednesday, Mar 22, 2023
Star Media News
Breaking News
News

मुंबई के विधायक राजहंस सिंह के आवास पर श्रीमद भागवत कथा। 

जौनपुर। मडियाहू तहसील क्षेत्र के असावा (रामपुर) में महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य राजहंस सिंह के निवास पर आगामी 16 नवंबर, बुधवार से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा। भाजपा विधायक सिंह ने बताया की जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज के श्री मुख से कथा पाठ होगा। 22 नवंबर तक चलने वाले कथा पाठ में हर रोज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पाठ किया जाएगा।

श्री सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से श्रीमद भागवत कथा पाठ में हिस्सा लेने की अपील की है। सनातन धर्म के 18 पवित्र पुराण हैं, जिनमें एक भागवत् पुराण भी है। इसे श्रीमद्भागवत या केवल भागवतम् भी कहते हैं। यह जगत के पालक श्रीविष्णुजी के धरती पर लिए गए 24 अवतारों के साथ उस दौरान उनके जीवन की कथा का भावपूर्ण वर्णन है।

Related posts

संगीतमय होगा संगीत साहित्य मंच का वार्षिकोत्सव

cradmin

ज्ञानोदय विद्या मंदिर के शिक्षक श्यामदेव यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान

starmedia news

अरविंद उपाध्याय ने किया प्रख्यात कथावाचिका चित्रलेखा का सम्मान

cradmin

Leave a Comment