6.2 C
New York
Thursday, Apr 25, 2024
Star Media News
Breaking News
News

समरस फाउंडेशन ने किया आदर्श प्रधान अरुण सिंह का सम्मान। 

जौनपुर। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन की तरफ से आज बदलापुर तहसील स्थित महमदपुर गांव में, महाराजगंज, जौनपुर के सरायगौरा ग्रामप्रधान अरुण सिंह को संस्था की तरफ से स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर मुंबई के उद्योगपति तथा प्रख्यात समाजसेवी दिनेश उपाध्याय उपस्थित रहे। संस्था के महासचिव शिवपूजन पांडे ने संस्था की तरफ से अरुण सिंह का सम्मान करते हुए सरायगौरा गांव में उनके द्वारा किए गए जनहित तथा विकास कार्यों की सराहना की। अरुण सिंह ने सम्मान के लिए संस्था के अध्यक्ष किशोर सिंह समेत संस्था के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

Related posts

किसानों को आवंटित भूखंड और प्रतीक्षा सूची को अपडेट करने की मांग

starmedia news

पंडित लल्लन तिवारी से मिले जेएमएस ग्रुप के चेयरमैन जितेंद्र यादव

starmedia news

मीरा रोड में भाजपा द्वारा सराहनीय सामाजिक कार्य

cradmin

Leave a Comment