13.5 C
New York
Sunday, Dec 3, 2023
Star Media News
Breaking News
News

छत्रपति शिवाजी को पुराना हीरो कहने पर भड़की शिवसेना।

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने महाराष्ट्र के आराध्य देव छत्रपति शिवाजी को पुराना हीरो कह कर नए विवाद को जन्म दिया है। राज्यपाल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अब पुराने हो गए हैं। उनकी जगह पर नितिन गडकरी और शरद पवार को नया हीरो मान लेना चाहिए। राज्यपाल की इस विवादित टिप्पणी पर शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि राज्यपाल महोदय ने हमेशा महापुरुषों को अपमानित करने का काम किया है। इन्हे तत्काल महाराष्ट्र के बाहर भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के न सिर्फ आराध्य देव हैं, बल्कि हम सबके प्रेरणास्रोत हैं। वह हमेशा हम सबके हीरो रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय की मान ले तो भगवान राम और भगवान कृष्ण भी पुराने हो गए हैं। तो क्या हम नए भगवान को चुन लें? उन्होंने कहा कि राज्यपाल का बयान सर्वथा निंदनीय है।

Related posts

एड लाल बहादुर सिंह के निधन पर भांडुप में शोक की लहर

cradmin

cradmin

30 सितंबर, 2023 तक पूर्ण होगा विद्याविहार रेलवे ब्रिज का निर्माण

starmedia news

Leave a Comment