16.2 C
New York
Thursday, Apr 25, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्र

सिकरारा ब्लाक प्रमुख संजय सिंह का डोंबिवली में सम्मान। 

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई। मुंबई की यात्रा पर आए सिकरारा ब्लाक प्रमुख संजय सिंह का डोंबिवली पूर्व के कल्याण शील फाटा रोड स्थित शुभारंभ हॉल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सम्मान किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि मुंबई के विकास में जौनपुर के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। आज जौनपुर के अनेक लोग शिक्षा, राजनीति, मेडिकल, उद्योग जैसे अनेक प्रतिष्ठित क्षेत्रों में बड़ा योगदान कर रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह के साथ आए प्रधान सुनील सिंह (बबलू) , तथा मैन बहादुर सिंह का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ हेमंत मिश्र, वीरेंद्र तिवारी, प्रमोद सिंह, मदन गुप्ता, राजकुमार पाठक,पत्रकार महेश द्विवेदी, ज्ञानेश सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग रहे। अंत में डॉ हेमंत मिश्र ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

जौनपुर में शिक्षकों द्वारा किए गए निर्माण को दबंगों ने बुलडोजर से ढहाया

starmedia news

बालयोगी श्री सदानंद महाराज आश्रम को 69 गुंठा भूमि देने का आश्वासन। 

cradmin

 वडोदरा के विद्युत नगर के मल्टीपर्पज हॉल में जीएसईसीएल तथा एमजीवीसीएल द्वारा आयोजित किया गया नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम 

starmedia news

Leave a Comment