21.7 C
New York
Monday, May 29, 2023
Star Media News
Breaking News
News

सुभाष बाबू की प्रेरणा से उपजा सेवा-समर्पण का ‘निर्झर’,  जन्मशताब्दी पर विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर के गौरव उद्गार. 

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने समाजसेवी, पत्रकार व राजनेता दिवंगत प्रयागनारायण शुक्ल ‘निर्झर’ की जन्मशताब्दी पर ‘हिंदी भाषी समाज की पथ प्रदर्शक’ के रूप में उन्हें याद किया। मुंबई प्रेस क्लब में गुरुवार को आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई, पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता राज पुरोहित, शिवसेना उपनेता राजकुमार बाफना, पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ मिश्रा ने उनके सामाजिक, राजनीतिक व यूनियन संबंधी सक्रियता का उल्लेख किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, स्कूली जीवन में 1938 में सुभाष चंद्र बोस ने उनकी पत्रिका ‘निर्झर’ देखकर उन्हें आशीष दिया था। निर्झर जी ने इससे प्रेरणा ली और पूरी जिंदगी समाजसेवा में झोंक दी।

आज मुंबई में जो हिंदी भाषी जगत का बदला हुआ रूप नजर आता है, उसके पीछे उनके जैसे सेवा और समर्पण से जुड़े नेताओं का योगदान है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद निर्झर परिवार के मधुकांत व जयकांत शुक्ला के कार्यों को भी सराहा और आशा व्यक्त की कि चाहे किसी पार्टी में रहें, शुक्ला परिवार इसी तरह समाज में अपना योगदान देता रहेगा। मधुकांत मुंबई युवक कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं और जयकांत मुंबई कांग्रेस के मौजूद महासचिव हैं।

पूर्व मंत्री हुसैन दलवाई और राज पुरोहित ने जन्मशताब्दी का सर्वदलीय भव्य समारोह आजाद मैदान में करवाने का प्रस्ताव रखा। सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर को इस आयोजन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया, जिसे उन्होंने से सहर्ष भाव से स्वीकार लिया। हाईकोर्ट में केंद्र सरकार की सरकारी वकील पूर्णिमा अवस्थी ने परिवार को ओर से आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह, डॉ कृष्णकांत डेबरी, मुन्ना मिश्रा, नितिन परमार, चंद्रेश दुबे, सुरेश त्रिपाठी आदि गणमान्य उपस्थित थे।

Related posts

वलसाड जिला में ‘सुजलाम सुफलाम जल अभियान-2023’ का उद्घाटन वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने किया

starmedia news

बैंक ऑफ बरोड़ा में एमएसएमई क्रेडिट शिविर का सफल आयोजन। 

cradmin

वापी में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री नरेशभाई पटेल की अध्यक्षता में घटक तत्वों की थैलेसीमिया तथा सिकलसेल एनीमिया रोगियों पर प्रभाव के अंतर्गत एक जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. 

cradmin

Leave a Comment