मुंबई। पूर्वांचल विकास परिवार ने कल बहुत ही धूमधाम से पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय महासचिव सभाजीत यादव का जन्मदिन आरे कॉलोनी की पावन भूमि पर पर बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। प्रीतिभोज के साथ पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ दृगेश यादव के नेतृत्व में आरे कॉलोनी की पावन भूमि पर सभाजीत यादव का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें तमाम साथियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं लोकगीत बिरहा गायकों ने अपने मधुर आवाज से आए हुए लोगों को खुशियों से भर दिया एवं पूर्वांचल की याद दिला दिया। अपनी माटी अपना रंग चलो चले पूर्वांचल जय-जय पूर्वांचल से पूरा मैदान गुंजयमान हो गया। प्रमुख रूप से लोकगीत बिरहा गायक स्टार प्रचारक अमरजीत यादव मुंबई अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के चंद्रजीत यादव, महाराष्ट्र अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राजेंद्र विश्वकर्मा, संतोष यादव पगड़ी वाले लल्ला यादव सभी लोगों ने अपनी आवाज से लोगों को खुश कर दिया।
जिसमें आए हुए लोगों में पूर्वांचल विकास परिवार के संस्थापक में बाबू जगपति यादव, श्याम लाल यादव श्यामजीत यादव, मंजू यादव, मंजू गुप्ता नीलम दुबे ओंकार तिवारी गया प्रसाद पांडे बृजेश यादव उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आरजू बरनवाल, राष्ट्रीय सलाहकार कमलेश सिंह, सतीश यादव विश्राम यादव, सुप्रसिद्ध गायिका नंदनी सरकार, ईश्वरदेव यादव, झुलुर यादव सुभाष तिवारी अजीत यादव गणेश यादव राघवेंद्र यादव लाल साहब यादव पप्पू मिश्रा एवं तमाम साथियों ने आकर के सभाजीत यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिए आए हुए सभी पूर्वांचल विकास परिवार के लोगों का पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ दृगेश यादव ने एवं सभाजीत यादव ने सभी लोगों का दिल की अनंत गहराइयों से आभार व्यक्त किया।