15.8 C
New York
Wednesday, Mar 22, 2023
Star Media News
Breaking News
Awards

डॉ मंजू लोढ़ा को मिला यूनिवर्सल इंडिया अवार्ड, 

मुंबई। मुंबई उपनगर स्थित होटल सहारा स्टार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध सामाजिक संगठन लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरमैन तथा प्रख्यात साहित्यकार डॉ मंजू लोढ़ा को उनके सामाजिक और साहित्यिक योगदान को देखते हुए यूनिवर्सल इंडिया अवॉर्ड्स– 2022 से अलंकृत किया गया। ज्योति तथा शिवांकर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश की कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं। बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर ने उन्हें चमचमाती हुई यूनिवर्सल इंडिया अवार्ड 2022 की ट्रॉफी सौंपी।

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ मंजू लोढ़ा ने कहा कि पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्वों का पालन करना हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने मजबूत राष्ट्र के निर्माण में सभी को अपना योगदान देने की अपील की। ज्ञातव्य है कि भारत के सुनहरे इतिहास पर आधारित डॉ मंजू लोढ़ा की पुस्तक अनकही कहानियां देश के साथ-साथ विदेशों में भी बड़े चाव से पढ़ी जा रही है।

Related posts

Pranab Mukherjee Awards Menaka Gandhi With 2019 Bharatiya Manavata Vikas Puraskar

cradmin

सिनेमा आजतक अचीवर्स अवार्ड्स के सहयोग से बरका धाम अवार्ड 2022 सम्पन्न। 

cradmin

समरस फाउंडेशन ने किया वरिष्ठ पत्रकार अनिल तिवारी का सम्मान.

starmedia news

Leave a Comment