10.2 C
New York
Thursday, Mar 30, 2023
Star Media News
Breaking News
News

महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी महाराज से मिले मनोज सिन्हा। 

स्टार मीडिया न्यूज, मुंबई। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुंबई यात्रा के दौरान विलेपार्ले स्थित संन्यास आश्रम पहुंचकर श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री विश्वेश्वरानंद गिरि जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। भेंट के दौरान उपस्थित मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने श्री सिन्हा को अपनी संकलित पुस्तक (कॉफी टेबल बुक) ‘विचार पुष्प’ प्रदान की और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

‘विचार पुष्प’ आचार्य पवन त्रिपाठी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के विचारों की संकलन पुस्तक है। इस अवसर पर आचार्य पवन त्रिपाठी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद वहां सुजलाम-सुफलाम के वातावरण हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। श्री त्रिपाठी ने श्री मनोज सिन्हा के कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

समरस फाउंडेशन द्वारा सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव का सम्मान

starmedia news

मुख्याध्यापक धनाजी जाधव का सत्कार समारोह संपन्न

starmedia news

जय मां वैष्णो देवी समिति द्वारा माता की चौकी का आयोजन,

starmedia news

Leave a Comment