10.3 C
New York
Wednesday, Apr 24, 2024
Star Media News
Breaking News
News

आरएन वार्ड में धूमधाम से संपन्न हुआ बालकोत्सव, 

स्टार मीडिया न्यूज, मुंबई। भरूचा रोड मनपा विद्यालय, दहिसर परिसर हॉल में बालकोत्सव 2022–23 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षणाधिकारी राजेश कंकाल के मार्गदर्शन में अयोजित कार्यक्रम में कुल 11 स्कूलों ने भाग लिया। भारतीय संस्कृति, विभिन्न राज्यों की संस्कृति, सामाजिक प्रतिबद्धता, हमारा कर्तव्य, जन जागरूकता, जलवायु प्रदूषण, प्रकृति संरक्षण आदि महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्तुतियां दी गईं। इन सभी कार्यक्रमों से समाज में एक प्रभावी सामाजिक संदेश अवश्य पहुँचा। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ उपशिक्षणाधिकारी संगीता तेरे ने किया। अधीक्षक दीपिका पाटिल, प्रशासनिक अधिकारी शोभा वाडियार, विभाग निरीक्षक श्रीमती सुनंदा मिराजकर और विभाग निरीक्षक (प्र) बाबू दावरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नयना वर्तक ने किया तथा आभार प्रधानाध्यापक श्रीकांत पांडे ने व्यक्त किया।

Related posts

वापी में लक्मे प्रोफेशनल सलून का हुआ भव्य शुभारंभ

cradmin

पुरुषोत्तम परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 151 जोड़ों ने किया महारुद्राभिषेक

starmedia news

अशोक चव्हाण ने किया श्याम नारायण बी यादव मार्ग का उद्घाटन

cradmin

Leave a Comment