10.5 C
New York
Thursday, Apr 18, 2024
Star Media News
Breaking News
International News

अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में होगा राष्ट्रीय कवियों का जमावड़ा। 

स्टार मीडिया न्यूज, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव आजादी का अमृत महोत्सव को विभिन्न प्रांतों के कवियों के द्वारा नई दिल्ली के हिन्दी भवन में भव्यता के साथ भारी संख्या में शामिल होने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम पी.आई.यू. ट्रस्ट गिरिडीह के तत्वावधान में भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह दिनांक – 25 दिसम्बर 2022 को हिंदी भवन नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा । आजादी का अमृत महोत्सव को सफल बनाने,भारत की राजधानी व इन्द्रप्रस्थ यमुना नदी के तट में ऐतिहासिक यह नगरी,वैदिक संस्कृति के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान,धार्मिक व सांस्कृतिक केन्द्र के साक्षी रहे,शिक्षा,साहित्य,सांस्कृतिक, परंपरा और विरासत को समृद्ध करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री महोदय की उपस्थिति के साथ अन्य प्रमुख समाजसेवी के विश्लेषण करने वाले प्रबुद्ध वर्ग की उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता इस महोत्सव के संस्थापक डॉ० सुरेश सिंह शौर्य ‘प्रियदर्शी’ द्वारा किया जाएगा।इस मंच के उपाध्यक्ष राम रतन श्रीवास “राधे राधे” बिलासपुर (छत्तीसगढ़) भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डॉक्टर प्रियदर्शी ने उद्बोधन में कहा की वर्तमान परिपेक्ष्य में अनैतिकता बढ़ती जा रही है जिसे सुधारने का लक्ष्य है एवं कला,साहित्य, संस्कृति अध्यात्म का उत्कर्ष करने एवं समाज में समरता का संचार मानवता की सेवा है ।

उपाध्यक्ष राधे राधे” ने अपने मन की बात कहते हुए कहा की नई दिल्ली के हिन्दी भवन में नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा एवं आजादी का अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर विशाल कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा की आज संप्रदाय, भेदभाव को यदि मिटाता है तो वह है साहित्य जो सभी को एक समान रूप से देखती है। समाचार मिडिया प्रभारी विनय शर्मा “दीप” ने बताया कि देश भर के प्रत्येक राज्य से प्रबुद्ध साहित्यकारों एवं विशिष्ट जनों की उपस्थिति रहेगी जिसमें आप भी अपनी पंजीयन करा कल सहभागिता प्रदान कर सकते हैं और अपने जीवन का स्वर्णिम अक्षरों में संजोए रखने का सुनहरा अवसर है ।

पी.आई.यू. ट्रस्ट, गिरिडीह के तत्वधान में कई साहित्य महोत्सव का आयोजन पूर्व में किया जा चुका है जिसमें से नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव 2021 पार्लियामेंट क्लब नॉर्थ एवेन्यू नई दिल्ली , श्री राम अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव अयोध्या, जमशेदपुर साहित्य महोत्सव टाटानगर, रांची साहित्य महोत्सव रांची, पार्श्वनाथ साहित्य महोत्सव गिरिडीह जैसे विभिन्न कार्यक्रमों को बखूबी संचालित कर चुके हैं। इस महोत्सव के साथ भारतोदय लेखक संघ का भी महा अधिवेशन का आयोजन पी.आई. यू. ट्रस्ट के तत्वधान में किया जा रहा है , जिसमें सभी साहित्यकारों एवं भारतोदय लेखक संघ के पदाधिकारी और सदस्यगण की उपस्थिति रहेगी जिसमें जनसंख्या नियंत्रण पर विचार मंथन किया जाएगा।

Related posts

चीन का नया शिगूफा , घटते जन्मदर की समस्या से निबटने के लिए आईवीएफ व्यवस्था कानूनी तौर पर लागू करने की हो रही तैयारी

starmedia news

हिंदी राजभाषा सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने हिंदी भाषा को वरीयता देने पर जोर दिया. सम्मेलन में मुख्यमंत्री सहित हिंदी साहित्य के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. 

cradmin

The hundred Bucks Hindi Film Promotion In Sri Lanka

cradmin

Leave a Comment