9.6 C
New York
Saturday, Apr 20, 2024
Star Media News
Breaking News
News

बालकोत्सव में बीएमसी के बच्चों ने दिखाएं शानदार अभिनय

स्टार मीडिया न्यूज, मुंबई। मुंबई पब्लिक स्कूल जोगलेकरवाड़ी शाला सभागृह सायन, में 23 दिसंबर को प्रातः 10.30 बजे से अंतर शालेय नाट्य स्पर्धा का आयोजन किया गया। सरस्वती पूजन,वंदन व स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। गजानन बेल्लाले (उपायुक्त F/N वार्ड),अशोक कुमार मिश्रा (उपशिक्षणाधिकारी-शहर),श्रीमती छाया सालवे (अधीक्षक- शहर), किशन पावड़े (प्रशासकीय अधिकारी), जगदीश गायकवाड़ (विभाग निरीक्षक), मधुकर माली (कनिष्ठ पर्यवेक्षक) के उत्तम मार्गदर्शन, निर्देशन व शुभकामनाओ के साथ इस स्पर्धा का सफल आयोजन हुआ।

सर्वप्रथम सायन कोलीवाड़ा विशेष मुलांची शाला ने शेतकरी नृत्य प्रस्तुत किया। उसके पश्चात 5 शालाओं ने सुंदर प्रस्तुति दी। परीक्षक की भूमिका में श्रीमती नीलम नरेंद्र ढोके, अनिकेत गायकवाड़ एवं विशाल नंदलजकर ने उत्तम सहकार्य किया। इस नाट्य स्पर्धा में एल. के. वाघजी MPS शाला ने प्रथम स्थान, मुंबई पब्लिक स्कूल जोगलेकरवाड़ी हिंदी क्र.2 ने द्वितीय स्थान, मुंबई पब्लिक स्कूल न्यू सायन हिंदी क्र.2 ने तृतीय स्थान एवं सायन कोलीवाड़ा MPS ने उत्तेजनार्थ पुरस्कार प्राप्त किया।

शिक्षक रामअवतार यादव ने उत्कृष्ट लेखक एवं श्रीमती स्नेहा ठाकरे,श्रीमती योगिता बत्सव, श्रीमती सुरेखा सावंत ने उत्कृष्ट दिग्दर्शन का पुरस्कार प्राप्त किया। उत्कृष्ट छात्रों में प्रथम स्थान अथर्व सिंह व द्वितीय स्थान एंजेला सिंह ने प्राप्त किया।पुरस्कार पाने वाली शालाओं को ट्राफी, प्रमाणपत्र,पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में मु. शि. श्रीमती मोहिनी कावळे, मु. शि. अरविंद पांडेय, उपेंद्र राय, आलोक सिंह, प्रदीप पाटिल, अनिल कुरील एवं शाला के समस्त शिक्षको व सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम का संचालन विनयकुमार दुबे व पवनकुमार शुक्ल ने किया।

Related posts

राज्यपाल एवं डिप्टी सीएम ने किया डॉ मंजू लोढ़ा की पुस्तक का लोकार्पण। 

cradmin

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती कर रहे नवसारी के किसानों से किया संवाद

starmedia news

81.2260 किलो गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी की नियमित जमानत याचिका खारिज। 

cradmin

Leave a Comment