स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,
नवसारी। नेहरू युवा केंद्र नवसारी, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गवर्नमेंट आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में तालुका स्तर के खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, तीरंदाजी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस प्रतियोगिता में वांसदा तालुका के लगभग 250 लड़के और लड़कियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को पदक, ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में बीस्ट प्लेयर्स ने प्रथम स्थान, कबड्डी में जेरा ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही व्यक्तिगत खेलों में 400 मीटर व 200 मीटर दौड़ में लड़कों में से रोहित टेलोडी व राहुल गवली, जबकि वहीं लड़कियों में अश्विनी बागुष व सोनल पवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला युवा अधिकारी श्रीमती वर्षा रोगा के मार्गदर्शन के अंतर्गत स्वयंसेवक किशोर गामित, समीर पठान एवं कॉलेज स्टाफ द्वारा किया गया।