10.2 C
New York
Thursday, Mar 30, 2023
Star Media News
Breaking News
Newsमनोरंजनमहाराष्ट्र

राजस्थान की पार्श्व गायिका रेखा राव ने सखियों की मस्ती में मचाया धमाल

तनाव मुक्त मस्ती के साथ बिताए जीवन–डॉ मंजू लोढ़ा

स्टार मीडिया न्यूज,

मुंबई। नववर्ष के आगमन के साथ पूरी दुनिया मस्ती में डूबी हुई है। महिला हो या पुरुष, वृद्ध हो या जवान सभी अपने अपने अंदाज में भरपूर आनंद उठा रहे हैं। ऐसी ही मस्ती मुंबई के सम्राट होटल परिसर में देखने को मिली, जब राजस्थान की प्रख्यात पार्श्व गायिका रेखा राव के गानों ने उपस्थित महिलाओं को मस्ती के सागर में डूबा दिया। मालवा महिला मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महानगर की 70 से अधिक प्रबुद्ध महिलाएं उपस्थित रही।

मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरमैन तथा देश की प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ मंजू लोढ़ा ने कहा कि जीवन को तनाव मुक्त मस्ती के साथ जीना चाहिए। मानव जीवन बहुत अनमोल है, इसलिए इसे व्यर्थ की चिंता में नहीं गवांना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष इंदिरा खेवसरा और मंत्री मधु जैन ने उपस्थित समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

भ्रष्टाचार के चलते मुंबई में हॉकर पॉलिसी को ब्रेक – गलगली

cradmin

Shree Gahbham Productions & AVA Films And Entertainment Presents Hindi Film Last Deal Muhurat Held In Mumbai

cradmin

नगरसेविका सुनीता यादव के प्रयासों से प्रमोद नवलकर उद्यान का नूतनीकरण

starmedia news

Leave a Comment