10.5 C
New York
Wednesday, Apr 24, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsउत्तर प्रदेश

भीषण ठंडी में जरूरतमंदों की मदद करने गांव पहुंचे कृपाशंकर सिंह

कंबल, साड़ी और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में जरूरी वस्तुओं का पैकेट्स का वितरण किया गया 

स्टार मीडिया न्यूज, जौनपुर। उत्तर प्रदेश को मां और महाराष्ट्र को मौसी कहने वाले महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह अपने व्यवहारिक जीवन में भी कर्मभूमि के साथ-साथ जन्मभूमि के प्रति गहरा लगाव रखते हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण आज उत्तर प्रदेश में चल रही भीषण ठंड के बीच उनके पैतृक गांव सहोदरपुर, जौनपुर में देखने को मिला, जब उन्होंने अपनी बेटी सुनीता सिंह की एनजीओ जनहित सोसाइटी के माध्यम से 1000 गरीबों को कंबल, 1000 महिलाओं को साड़ी तथा 1000 लोगों को मकर संक्रांति त्यौहार के निमित्त पैकेट्स का वितरण किया। पैकेट्स में मकर संक्रांति त्योहार मनाने के लिए तिल, गुड़, लाई, चिउरा जैसी सभी चीजें रखी गई थी।इस बारे में पूछे जाने पर कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति (खिचड़ी ) का त्यौहार मनाने का असली आनंद गांव में ही है।

भयानक ठंड के बीच परेशान लोगों के लिए कुछ कर सका, यह मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। इस अवसर पर सांसद बीपी सरोज, राज्यसभा सदस्य श्रीमती सीमा द्विवेदी, जौनपुर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, सीडीओ सीलम साई तेजा, सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह, उमानाथ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ शिवकुमार, एसपी सिटी डॉ संजय कुमार, एसपी आरए शैलेंद्र सिंह, श्यामराज सिंह ,डॉक्टर विकास सिंह , सहोदरपुर की प्रधान श्रीमती जड़वती सिंह, अखिलेश सिंह, आलोक सिंह, प्रदीप सिंह समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

Related posts

डॉ. रत्ना चौधरी को हिंदी सेवी सम्मान से किया गया सम्मानित। 

cradmin

शिवसेना के बाद अब NCP में फूट के आसार, राज्य में चूहे बिल्ली के खेल जैसा चल रही है बयानबाजी। 

cradmin

श्री हरि नारायण सेवा संस्थान मुंबई की पहल, हर हांथ बांसुरी, हर सांस बांसुरी

starmedia news

Leave a Comment