7.6 C
New York
Friday, Mar 29, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsउत्तर प्रदेशक्राइम

महिला के साथ की गाली गलौज, आरोपी हिरासत में | Woman abused, accused in custody

स्टार मीडिया न्यूज, बुलंदशहर। बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद स्थित एक मोहल्ले में शनिवार देर रात घर में घुसकर युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विफल रहने पर आरोपी ने महिला की उसके दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की कोशिश की। शोर शराबा सुनकर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला का पति बाहर रहकर नौकरी करता है। महिला अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ अकेली रहती है। शनिवार रात 11 बजे महिला घर में सो रही थी। इस दौरान मकान की दीवार फांदकर मोहल्ले का ही एक युवक मकान के अंदर दाखिल हो गया और महिला को पकड़ लिया।

पीड़िता के साथ की गाली गलौजसाथ ही आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़खानी करते हुए गाली गलौज कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ हाथापाई की। बाद में आरोपी ने महिला को पकड़ लिया और उसके पुत्र की हत्या की धमकी देते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत मेंदुष्कर्म में विफल रहने पर आरोपी ने महिला की गर्दन में दुपट्टे से फांसी लगाकर उसकी हत्या करने की कोशिश भी की। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में परिजनों ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

पहले भी कर चुका है रेपहालांकि, मामले में रविवार शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उक्त युवक पहले ही उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे चुका है। तब महिला ने लोक-लाज के डर और गणमान्य लोगों के मान मन्नोवल के कारण फैसला कोई शिकायत नहीं की थी। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…

Related posts

संगीता यादव समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

starmedia news

वलसाड में टीबी मरीजों की मदद करने वाले निक्षय मित्रों को सम्मानित कर विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया

starmedia news

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने आदित्य ठाकरे के गढ़ में किया शंखनाद। 

cradmin

Leave a Comment