15.3 C
New York
Tuesday, Apr 23, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

स्व.भुवनेंद्र सिंह बिष्ट की स्मृति में जनभाषा द्वारा भव्य काव्य प्रतियोगिता का आयोजन।

स्टार मीडिया न्यूज, ठाणे। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक पंजीकृत संस्था जनभाषा प्रचार समिति,ठाणे के द्वारा देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार/गीतकार भूवनेन्द्र सिंह बिष्ट जी की पावन स्मृति में ठाणे की सबसे पुरानी साहित्यिक संस्था द्वारा काव्य प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों… नवांकुर वर्ग एवं वरिष्ठ साहित्यकार वर्ग में किया गया जिसमें ठाणे, मुंबई एवं नवी मुंबई के लगभग 27 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके अलावा शहर और बाहर के अनेक साहित्यकार भी मौजूद थे जिनके सानिध्य में आयोजन सम्पन्न हुआ, जिनमें महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी में दूसरी बार चयनित की गई आदरणीया प्रमिला राजेश शर्मा, मुख्यअतिथि भोपाल से आए वरिष्ठ साहित्यकार आ.किसन तिवारी, विशेष अतिथि अभिलाज जी, सुभाष चतुर्वेदी, शिवकुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार आ.नामदार राही प्रमुख थे। जानी मानी अंतरराष्ट्रीय गज़लकार आ.रेखा किंगर रोशनी ने समारोह की अध्यक्षता की। विजेताओं को आर्थिक धन राशि के साथ-साथ सम्मान-पत्र, तिरंगा पट्टा एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। विजेताओं में क्रमशः वरिष्ठ-वर्ग में सदाशिव चतुर्वेदी ‘मधुर’..प्रथम,राजीव मिश्र. द्वितीय, कल्पेश यादव… तृतीय,प्रोत्साहन-रवि यादव, आरती सैय्या ‘हिरांशी’,ओमप्रकाश सिंह, नवांकुर..वर्ग-निधी शुक्ल.. प्रथम,सिंधवानी तिवारी… द्वितीय,अश्विनी यादव… तृतीय, रमाशंकर यादव.. तृतीय,प्रोत्साहन-विनय सिंह ‘विनम्र’,रीता कुश्वाहा आदि थे।प्रतियोगिता हेतु निर्णायक मंडल के में सफल मंच संचालक आ.उमेशचंद्र मिश्र ‘प्रभाकर’ , वरिष्ठ कवयित्री कविता राजपूत एवं भारतीय जन भाषा प्रचार समिति के अध्यक्ष रामप्यारे रघुवंशी थे।मंच का संचालन संस्था के मीडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बड़ी ही कुशलता पूर्वक निर्वहन किया।उक्त कार्यक्रम का संयोजन एवं आयोजन रामप्यारे रघुवंशी एवं संस्था सचिव अनिल कुमार राही के साथ संस्था के अन्य पदाधिकारियों के समर्पित सहयोग से ही संभव हो पाया। आमंत्रित अतिथि एवं निर्णायक की भूमिका में उपस्थिति अतिथियों का सत्कार पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र,सम्मान पत्र एवं एक पुस्तक देकर किया गया।प्रतिभागी साहित्यकारों में लाल बहादुर यादव ‘कमल’, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा पंकज,, डॉक्टर प्रभाशर्मा सागर, श्रीमती रीता कुशवाहा, श्रीमती सत्यभामा सिंह, श्रीमती सिन्धवासनी तिवारी, प्रज्ञा आनंद कुमार राय, डॉक्टर वफा सुल्तानपुरी, शारदा प्रसाद दुबे शरदचंद्र,हरिश्चंद्रौ तिवारी, कल्पेश यादव, रमाशंकर यदुवंशी, एडवोकेट अनिल शर्मा, विनय सिंह विनम्र संस्था कार्याध्यक्ष, एडवोकेट राजीव मिश्र, कवि एवं पत्रकार रवि यादव, अश्विनी कुमार यादव, सुश्री आरती सैया हिरांशी, जनहित इंडिया पत्रकार मुन्ना यादव मयंक, सदाशिव चतुर्वेदी मधुर,प्रोफेसर अंजनी कुमारौ द्विवेदी,सूर्य जीत मौर्य, रामगोपाल शुक्ला, निधि शुक्ला, एडवोकेट गुलाब चंद्र विश्वकर्मा आदि की उपस्थिति प्रार्थनीय रही। सभी साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं देश के नाम, प्रेम एवं सामाजिक गतिविधियों पर समर्पित करते हुए वाहवाही लूटी। अंत में संस्था सचिव अनिल कुमार राही ने उपस्थित सभी साहित्यकार एवं अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान के साथ काव्य पाठ कार्यक्रम का समापन किया।

Related posts

धरमपुर के खड़की व मधुरी गांव में प्राकृतिक खेती सेमिनार का किया गया आयोजन

starmedia news

एमएमपी शाह महिला कॉलेज के उप प्राचार्य राकेश कुमार सिंह सेवानिवृत्त

starmedia news

शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने शिंदे गुट पर साधा निशाना। 

cradmin

Leave a Comment