स्टार मीडिया न्यूज, वलसाड। देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में वलसाड सिटी पुलिस द्वारा गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। वहीं वलसाड रेलवे विभाग द्वारा 11:2 मिनट पर रेलवे का हुटर बजाकर रेलवे कर्मचारियों सहित वलसाड जिला के सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। जबकि गांधी निर्वाण दिवस पर वलसाड सिटी पुलिस स्टेशन में सुबह 11 बजे सिटी पुलिस द्वारा गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इसी तरह डीएसपी कार्यालय में पुलिस जवानों ने एक साथ ग्राऊंड में एकत्रित होकर गांधी जी के मूल्यों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर वलसाड जिला के तमाम सरकारी कार्यालयों में भी गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं वलसाड कांग्रेस पार्टी कार्यालय में भी कांग्रेस नेताओं ने गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। जबकि वलसाड जिला कलेक्टर कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों ने भी गांधीजी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
