11.8 C
New York
Thursday, Apr 25, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

आदर्श मुख्याध्यापक आदित्यनारायण पांडे की शानदार विदाई समारोह संपन्न

स्टार मीडिया न्यूज, मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित मुंबई पब्लिक स्कूल सांताक्रुज पूर्व हिंदी के आदर्श मुख्याध्यापक आदित्यनारायण पांडे की सेवा संपूर्ति के उपलक्ष में कल विद्यालय के सभागार कक्ष में एक शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने की। सम्मानित अतिथियों के रूप में प्रशासकीय अधिकारी अशफाक शाह, साहित्यकार डॉ शिवधनी पांडे, शिक्षा निरीक्षक (शारीरिक शिक्षण) सुरेश भोसले,प्रभारी शिक्षा निरीक्षक अशोक जैसवार, सुनीता बालाशंकर, पूर्व विभाग निरीक्षक रेशमा जेधिया, मुख्याध्यापक अजमल शाह, पूर्व मुख्याध्यापक माताप्रसाद यादव, पूर्व मुख्याध्यापक रामविलास पांडे, पूर्व मुख्याध्यापिका कांता कामत ,शीतला पांडे, राजीव मिश्रा, लवकुमार मिश्रा, मुख्याध्यापिका दीप्ति काजले, मृत्युंजय सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पूर्व उपशिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र भी आदित्य नारायण को शुभकामनाएं देने पहुंचे।

कार्यक्रम के आरंभ में मनपा शिक्षक राजेश सिंह ने मधुर स्वरों में सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शिक्षक बृजेश कुमार यादव ने स्वागत एवं परिचय, महाराष्ट्र राज्य पुरस्कृत शिक्षक भारत पांडे ने प्रस्ताविकी के रूप में आदित्यनारायण पांडे की प्रेरणादायक सेवाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। शिक्षक रतिपाल पाल ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विजय बहादुर यादव ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन महापौर पुरस्कृत शिक्षक शरद सिंह ने किया।

इस अवसर पर विनोद कुमार शुक्ला,कमलेश सिंह, संतोष सिंह, शिव शंकर यादव, सूबेदार यादव, समरनाथ यादव, जालंदर सिंह, रामचंद्र यादव, विशाल सिंह, श्रीकांत मूर्ति, गोपाल पाटील ,जयवंत डगले, प्रकाश गैरोला, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद तिवारी , नीलू त्रिगुणायत सहित करीब 200 शिक्षक ,शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ नागेश पांडे, श्रीप्रकाश त्रिगुणायत, जनार्दन यादव, अंजू चौबे, दीपिका सोरटे, इंद्रसेन चौबे , ऋतिजा कस्बे,शारदा कांडलगांवकर,अरुणा चौधरी, शिपाई मनीषा कांबले समेत स्टाफ के सभी लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में राष्ट्रगान और प्रीतिभोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related posts

उत्तर भारतीय समाज से मिलने नाहर निकेतन पहुंचे उद्धव ठाकरे, भोजपुरी भाषा से की भाषण की शुरुआत।

starmedia news

वलसाड-नवसारी जिला के अंदरूनी इलाकों के स्कूलों में 1077 विद्यार्थीयों को किया गया शैक्षणिक किटों का वितरण

starmedia news

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जगी शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की उम्मीद

starmedia news

Leave a Comment