10.9 C
New York
Saturday, Apr 1, 2023
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

मुख्याध्यापक अरविंद कुमार पांडेय का सेवा साफल्य सम्मान समारोह संपन्न, Service Safalya Samman Ceremony of Headmaster Arvind Kumar Pandey concluded

स्टार मीडिया न्यूज, मुंबई । सायन पूर्व स्थित जोगलेकरवाड़ी मनपा हिंदी शाला क्र.1 के मुख्याध्यापक अरविंद कुमार राधेराम पांडेय का सेवा साफल्य सम्मान समारोह शालेय व्यवस्थापन समिति एवं शाला परिवार द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मनपा शिक्षा विभाग के उपशिक्षणाधिकारी अशोक मिश्रा ,अध्यक्ष के रूप में मनपा स्कूलों के पूर्व अधीक्षक रामचंद्र आर पाण्डेय एवं अतिथियों के रूप में एफ/उत्तर वार्ड के प्रशासकीय अधिकारी किसन बाजीराव पावड़े, वरिष्ठ विभाग निरीक्षक जगदीश एन.गायकवाड, पूर्व विभाग निरीक्षक प्रीति पाटिल, कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माली, शिक्षक सेना के महासचिव हनुमंत देसाई,कार्याध्यक्ष अब्दुल हलीम, कनिष्ठ पर्यवेक्षक दुर्गाप्रसाद मिश्र आदि उपस्थित थे।

अतिथियों का स्वागत उपेन्द्र राय व आलोक सिंह ने किया। वक्ता के रूप में देवेंद्र सिंह,सुनील पांडेय, विनोद मिश्र, राजनाथ दूबे, वीरेंद्र सिन्हा, अनिल कुरील, अरविंद गुप्ता ने गौरवमूर्ति के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। शाला की शिक्षिकाओं नीलम पांडेय, रजिया शेख, वर्षा बावने, दीपा कोंढावे, दीपा चरोटे,शिल्पा विश्वकर्मा,सुरेखा चव्हान व नंदा महाले ने नृत्य के साथ सुंदर संगीतमय सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। स्वागत गीत पवन शुक्ल ने अपने मधुर स्वर में प्रस्तुत किया। अवकाश प्राप्त शिक्षक अरुण सिंह, जितेंद्र सिंह,देवेंद्र सिंह, आद्या सिंह,विनोद द्विवेदी, हरिशंकर सिंह,कन्हैया यादव, राजेश मिश्र ने अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार दूबे व आभार प्रदर्शन मुख्यशिक्षिका मोहिनी कावळे ने किया।

Related posts

बदलापुर महोत्सव में प्राथमिक शिक्षकों ने किया सांसद दिनेश लाल यादव का सम्मान। 

cradmin

अतुल में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन तथा महिलाओं के आरोग्य निदान के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 

cradmin

मीरा भायंदर में दो पहिया वाहन चालकों पर मुसीबतों की मार, आयुक्त मधुकर पांडे से निराकरण की उम्मीद। 

starmedia news

Leave a Comment