9.2 C
New York
Saturday, Apr 20, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

बीएमसी शिक्षक ओमप्रकाश मिश्रा की सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

स्टार मीडिया न्यूज, मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित सहकार नगर हिंदी मनपा शाला के प्रभारी मुख्याध्यापक ओमप्रकाश देवराज मिश्रा की शाला के सभागार कक्ष में आयोजित भव्य समारोह में शानदार विदाई की गई। समारोह के अध्यक्ष के रूप में उपस्थित प्रशासकीय अधिकारी किशन पावडे पाटिल ने ओम प्रकाश मिश्रा की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी, मुख्याध्यापक गंगा प्रसाद तिवारी,पत्रकार ओमप्रकाश तिवारी, शाखा प्रमुख दीपक पाटिल, इमारत प्रभारी नीना राय, मुख्याध्यापक किशोर जाधव, अखिलेश तिवारी , सुनील कुमार पांडे ,देवी प्रसाद मिश्र, गुलाब मिश्र, दीपक पाठक ,सुरेंद्र कुमार मिश्र, अशोक कुमार भट्ट, आनंद सिंह, लीलावती सिंह, विनोद मिश्रा समेत वार्ड के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक ,शिक्षक तथा अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्याध्यापक देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया तथा आभार प्रदर्शन शिक्षा निरीक्षक जगदीश गायकवाड ने किया। अंत में राष्ट्रगान और स्वरूचि भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related posts

राजस्थानी दिवस के उपलक्ष में रंग दे घूमर कार्यक्रम का भव्य आयोजन

starmedia news

वलसाड जिला न्यायालय में संविधान दिवस के उपलक्ष में सेमिनार का आयोजन किया गया।

cradmin

पूर्वांचल विकास परिवार ने किया मंगल कवि का सम्मान, डॉ दृगेश यादव ने की पद्मश्री देने की मांग

starmedia news

Leave a Comment