15.8 C
New York
Wednesday, Mar 22, 2023
Star Media News
Breaking News
Newsसंघ प्रदेश

दमन जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

स्टार मीडिया न्यूज, संघप्रदेश ।  दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपेश टंडेल के मार्गदर्शन में दमन ज़िला भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष असपि दमनिया की अध्यक्षता में नानी दमन स्थित होटल सागर प्रेसीडेंसी में आयोजित की गई। दीप प्रज्वलन के पश्चात शुरु हुई इस बैठक में दमन नगरपालिका की अध्यक्षा श्रीमती सोनल बेन पटेल और प्रदेश उपाध्यक्ष महेश अगरिया की विशेष उपस्थिति रही।
बैठक में स्थानीय समस्याओं एवं सुजावो संबंधित एक प्रस्ताव घेलवाड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष अमृत भाई पटेल द्वारा रखा गया और ज़िला महामंत्री राजीव भट्ट द्वारा उसका अनुमोदन किया गया। इस प्रस्ताव पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई, उसके पश्चात ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में असपि दमनिया ने संगठन को मज़बूत करने पर बल दिया और बुधवार को प्रस्तुत किए गए केन्द्रीय बजट पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।
सोशल मीडिया के उपयोग और आवश्यकता संबंधित विषयों पर प्रदेश सोशल मीडिया क्विनर आशीष पटेल ने मार्गदर्शन दिया। जबकि डेटा प्रबंधन संबंधित जानकारी प्रकाश टंडेल द्वारा दी गई। इस बैठक में दमन ज़िला पंचायत के चुने हुए सदस्य,भाजपा के सरपंच,दमन नगरपालिका के पार्षद एवं अन्य अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

बदलापुर महोत्सव में प्राथमिक शिक्षकों ने किया सांसद दिनेश लाल यादव का सम्मान। 

cradmin

राज्य के वित्त मंत्री श्री कनुभाई देसाई ने वापी नगर पालिका के 16.31 करोड़ रुपये के विभिन्न जनकल्याण कार्यों का शुभारंभ किया. 

cradmin

वलसाड जिले में आयुष्मान भारत के अंतर्गत “पी. एम. जे. ए. वाई – मा” कार्ड जारी करने के लिए मेगा ड्राइव को सुंदर प्रतिसाद मिला। 

cradmin

Leave a Comment