10.2 C
New York
Thursday, Mar 30, 2023
Star Media News
Breaking News
Newssports specialदमन दीव

अंतरराष्ट्रीय शतरंज रेटिंग में बेस्ट प्लेयर का जीतने वाले खिलाड़ी सुशांत तिवारी का सम्मान 

 

स्टार मीडिया न्यूज दमन। भारतीय ब्राह्मण समिति दमन द्वारा अंतरराष्ट्रीय शतरंज रेटिंग में बेस्ट प्लेयर का ख़िताब हासिल करने वाले दमन के खिलाड़ी सुशांत तिवारी का सम्मान किया गया। संघ प्रदेश दमन के खिलाड़ी इन दिनों देश के कई हिस्सों में जाकर विभिन्न खेलों में अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैं। इसी क्रम में दमन के होनहार ब्राह्मण खिलाड़ी सुशांत तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज रेटिंग वर्ल्ड फिडे में 1935 अंक प्राप्त करके बेस्ट प्लेयर का स्थान प्राप्त किया है, जिसमें खेल विभाग के अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया है। इसके अलावा दमन और आसपास के रहने वाले मित्र रिश्तेदार और सामाजिक अग्रणी उनके घर जाकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी तरह दमन की सामाजिक संस्था भारतीय ब्राह्मण समिति के अग्रणियों ने शुक्रवार शाम को सुशांत तिवारी के मशाल चौक स्थित आवास पर जाकर उन्हें शाल और पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया। इस अवसर पर में भारतीय ब्राह्मण समिति के एस के शुक्ला,शिवाजी तिवारी,महेन्द्र दूबे,विपिन मिश्रा,रेखा त्रिपाठी,रसिकलाल तिवारी,नीरज पांडेय,सुजीत उपाध्याय,सुनील उपाध्याय,अनिल पांडेय,अंकज शास्त्री इत्यादि उपस्थित रहे।

Related posts

विश्वंभरी तीर्थस्थल में त्योहारों पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

cradmin

वलसाड – वडनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की हुई शुरुआत, वलसाड व आसपास के क्षेत्रों से अप-डाउन करने वाले यात्रियों में खुशी का माहौल। 

cradmin

विक्रम प्रताप सिंह को मिली उत्तर प्रदेश शिवसेना प्रभारी की जिम्मेदारी

starmedia news

Leave a Comment