15.8 C
New York
Wednesday, Mar 22, 2023
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

भारत रत्न स्व लता मंगेशकर की प्रथम पुण्यतिथि पर संगीत संध्या कार्यक्रम संपन्न,

स्टार मीडिया न्यूज, कल्याण। संस्कृति संगम – गोल्डन ग्रुप संस्था द्वारा “भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर की प्रथम पुण्यतिथि के निमित्त “एक शाम – लता दीदी के नाम” संगीत संध्या का आयोजन 6 फरवरी की शाम 7 बजे से अग्रवाल कॉलेज ऑडिटोरियम, कल्याण में किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सुजीत कासारे प्रस्तुत “कल्याण बैंड आर्केस्ट्रा” ने लता दीदी के अजर अमर गानों को पेश किया। इस अवसर पर संस्था के विश्वस्त विजय तिवारी,उमाशंकर त्रिपाठी,विठ्ठल चौधरी, श्रीचंद केसवानी, रामप्रकाश शर्मा,उत्तम सरोदे,प्रकाश खैरनार, दिलबाग सिंह,माधवी पवार,संध्या जाधव, शिवानी गोरे, रणवीर सिंह चौहान,विजय त्रिपाठी, बाली जाधव, चंद्रकांत गोहिल,अमित तिवारी,पुष्पा तिवारी, विश्वनाथ पांडेय,श्रीकांत शेळके, स्वप्निल करपे, श्याम तुलवे आदि मान्यवर उपस्थित थे।

इस अवसर पर संस्था के महामंत्री दिलबाग का जन्मदिन भी समारोह पूर्वक मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ.विजय पंडित ने संस्था के उपक्रमों पर प्रकाश डाला और सभी आए हुए मान्यवरों का स्वागत किया और आभार माना। स्वरूचि भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

cradmin

मास ने घोषित किया परेल श्री के विजेताओं के नाम

starmedia news

महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

starmedia news

Leave a Comment