9 C
New York
Friday, Mar 29, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsमहाराष्ट्र

रंगदारी की धमकी से सैलून व्यवसायी मनीष शर्मा ने की आत्महत्या,

स्टार मीडिया न्यूज, ठाणे। लोकमान्य नगर ठाणे (प) शहर के सैलून व्यवसायी स्मृति शेष मनीष पंचम शर्मा ग्राम गोहदा,बरईपार जौनपुर,उत्तर प्रदेश के मूल निवासी थे जिनका सैलून ठाणे शहर के लोकमान्य नगर पाड़ा नंबर 4 में आता है। मनीष इसी दुकान पर कार्य करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था किंतु विगत कुछ दिनों से कुछ अहिंसक प्रवृत्ति के बदमाश रंगदारी (हप्तावसूली) की धमकी देते हुए हफ्ता वसूली करते थे। सूत्रों से ज्ञात हुआ कि कुछ दिन पहले गुंडे धमकी देकर गए थे क्या धमकी दिया अभी तक मामला संज्ञान में नहीं आया किंतु धमकी भरे शब्दों से आहत एवं चिंतनीय अवस्था में रहते हुए मनीष ने अपने दिल की बात किसी को भी न बताते हुए आत्महत्या कर ली। यह जानकारी प्राप्त होते ही मुंबई एवं ठाणे जिला सहित महाराष्ट्र के सभी जिलों से सैलून व्यवसायी एवं सैलून ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन के सभी संगठन के पदाधिकारी और जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों समाजसेवी ठाणे कोर्ट नाका जिल्हाधिकारी कार्यालय,शासकीय विश्रामगृह “ठाणे में धरना प्रदर्शन करते हुए ” न्याय दो न्याय दो मनीष शर्मा को न्याय दो ” के नारे लगाते हुए विरोध जताया और ठाणे कमिश्नर ऑफ पुलिस,ठाणे कलेक्टर को निवेदन दिया तथा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे साहेब से मुलाकात कर दिवंगत मनीष शर्मा के परिवार को मुख्यमंत्री सहायता निधी मदत देने की अपील की गई। प्रशासन से यह भी मांग की गई कि ठाणे शहर के किसी भी क्षेत्र में ऐसे दबंगों से मुक्ति दिलाई जाए तथा ऐसे दबंगों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए नहीं तो सामाजिक संगठन और सैलून ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन ऐसे अन्याय को देख हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी। उक्त धरना प्रदर्शन में जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति के पदाधिकारियों में विनय शर्मा दीप (राष्ट्रीय कवि),संतोष निरंकार शर्मा (कल्याण),अनिल कुमार शर्मा(विलेपार्ले), श्रीमती राधा संतोष शर्मा (उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ठाणे शहर),विनोद कुमार शर्मा (थाने),श्याम जी शर्मा (साइन कोलीवाड़ा), गौरव शर्मा (साइन कोलीवाड़ा),पुष्पराज सेन(थाना), लोकमान्य नगर से विनोद कुमार शर्मा,अनिल कुमार शर्मा,जयप्रकाश शर्मा, दीपक शर्मा,सतीश सुनावने,रमेश शर्मा,सुरेश रतावाले,परवेज भाई,मुकेश कुमार शर्मा, समाजसेवी बी पी शर्मा (कलवा कांग्रेस-भावी नगरसेवक),सैलून ब्युटी पार्लर संस्थापक अध्यक्ष दत्तात्रय चव्हाण,अध्यक्ष, महाराष्ट्र प्रभारी,उदय टक्के,मुंबई अध्यक्ष तुषार चव्हाण सरचिटणीस किशनराव कोराळै, कार्याध्यक्ष निलेश रणदिवे,खजिनदार सतिश पवार संपर्क प्रमुख प्रसाद चव्हाण कायदे सल्लागार,शैलेश कदम,सेक्रेटरी सचिन टक्के मुंबई तील उपाध्यक्ष संदीप बदिरके, अनिल पवार व ठाण्याचे जिल्हाध्यक्ष रमेश चव्हाण, सेक्रेटरी मंदार राऊत,संदीप जाधव, ठाणे संपूर्ण कमेटी सभी नाभिक संघटन के पदाधिकारी,राष्ट्रीय नाभिक संघटना राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री.अरुण जाधव, सरचिटणीस महेंद्र जाधव,जिल्हाध्यक्ष भरत राऊत,भिकाजी सकपाळ,संपर्क प्रमुख लव शिंदे,सरचिटणीस तुषार भोईर,पालघर जिल्हाध्यक्ष मनोज जाधव,दीपक यादव (महाराष्ट्र अध्यक्ष..स.ब्यु. पा.अ.) आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।

Related posts

भारतीय जनभाषा प्रचार समिति का वार्षिकोत्सव संपन्न

starmedia news

नव वर्ष में किसानों के लिए राज्य सरकार का एक और ऐतिहासिक फैसला

starmedia news

बीएमसी शिक्षकों ने दी कुलवंत कौर को विदाई

starmedia news

Leave a Comment