5.2 C
New York
Friday, Mar 29, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsउत्तर प्रदेश

नियम समिति के सदस्य के रूप में बैठक में शामिल हुए विधायक रमेश चंद्र मिश्रा,

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, लखनऊ। आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा के नियम समिति की बैठक विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में की गयी। जिसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा संचालन नियमावली 1958 के संशोधन/परिवर्तन पर गहनतापूर्वक विचार विमर्श किया गया, जो कि 65 वर्षों के बाद नियमावली परिवर्तित होकर 2023 बनेगी। बदलापुर विधानसभा के बीजेपी विधायक रमेश चंद्र मिश्रा नियम समिति के सदस्य के रूप में इस बैठक में उपस्थित रहे। इस बारे में पूछे जाने पर रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि उन्हें इस नियम समिति का सदस्य बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसके लिए वे विधानसभा अध्यक्ष जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हैं। उक्त बैठक में सभी सदस्य गण विधानसभा के प्रमुख सचिव मौजूद रहे।

Related posts

देगाम मोटापोंडा तांबाड़ी मार्ग की हालत दयनीय, लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश। 

cradmin

अरावली अग्रवाल समाज का दीपावली स्नेह सम्मेलन संपन्न।

cradmin

महाराष्ट्र आरोग्य विज्ञान विद्यापीठ, नाशिक द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन। 

cradmin

Leave a Comment