स्टार मीडिया न्यूज, मुंबई। एयर इंडिया की उपकंपनी,ए.आई.ए.एस.एल. यहां कर्मचारियों की कई मांगों को लेकर सांसद गजानन कीर्तिकर ने एयर इंडिया प्रबंधन से मुलाकात कर चर्चा की. हायर ग्रेड में चयनित कर्मचारियों के लिए अप्रेंटिस से हायर ग्रेड सैलरी प्रोटेक्शन में आंतरिक पदोन्नति अप्रेंटिस एफटीसी ग्रेड वार्षिक वेतन वृद्धि के लिए चार स्तरीय विज्ञापन को 2022 से लागू किया जाए।
इस अवसर पर एयर इंडिया के अधिकारी श्री. श्रीधर, श्रीमती सुनीता भारवाडज, श्री. जयगोपाल के साथ एयर इंडिया के कर्मचारियों की ओर से श्री जॉर्ज अब्राहम, वाई. रेड्डी, एमपी देसाई, मिलिंद लोखंडे, शशिकांत सालुंखे, किरण मोरे, राजा इंगवाले, मोहम्मद रफी, प्रवीन सोनवणे, महेंद्र ठाकुर, संतोष रूके, राजू खोडकर सहित सैकड़ों अन्य कर्मचारी मौजूद थे। एयर इंडिया प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि उक्त मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।