21 C
New York
Wednesday, Apr 17, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

भायंदर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज मीरा भायंदर के विभिन्न शिव मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दी।आरएनपी,पार्क स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 5 बजे से हीभक्तों की लंबी कतार लग गई। सन 2000 में देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में , वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर इस मंदिर का जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कराया। सुबह 5 बजे पंडित लल्लन तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती कांति तिवारी तथा उनके सुपुत्र राहुल तिवारी तथा बहु श्रीमती कृष्णा तिवारी ने सबसे पहले , पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पंडित उमाशंकर तिवारी, पुरुषोत्तम पांडे ,अभय राज चौबे ,बी आर मिश्रा ,संजय दुबे , उद्योगपति दिनेश दुबे, हितेश सिंह, मनोज हिसारिया, उपेंद्र सिंह, नीरज तिवारी, लालू तिवारी, प्रोफेसर विजय नाथ मिश्रा, माता कृपाल उपाध्याय, डॉ त्रैलोक्य मणि त्रिपाठी, डॉ मुरलीधर पांडे, डॉ सच्चिदानंद दुबे समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

Related posts

शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने शिंदे गुट पर साधा निशाना। 

cradmin

न कोई थकावट न कोई आराम , यही है नारी शक्ति की पहचान- डॉ. रुचि चतुर्वेदी

starmedia news

विनय शर्मा दीप लिखित मैथिली पुस्तक में शूरवीर बिरसा मुंडा जीवनी सुविख्यात,

starmedia news

Leave a Comment