9.6 C
New York
Saturday, Apr 20, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsउत्तर प्रदेश

वृद्धा आश्रम में फल वितरण कर मनाई गई जननायक की पुण्यतिथि

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, जौनपुर। शोषित,वंचित तथा समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के लिए उम्मीद की ज्योति दिखाने वाले नाई समाज के मसीहा,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा प्रेरणा स्रोत,प्रातः स्मरणीय जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 35 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वृद्ध आश्रम में फल वितरित किया गया।कर्पूरी ठाकुर की 35 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के तत्वावधान में सुक्खीपुर स्थित वृद्ध आश्रम में संस्था अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा के अनुरोध पर संस्था के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पत्रकार एकता संघ के सुरेश कुमार शर्मा तथा प्रकाश शर्मा पत्रकार के अलावा संगठन के तमाम पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा वृद्धाश्रम जाकर कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा आश्रम में उपस्थित वृद्ध महिला तथा पुरुष लोगों को फल वितरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनेशचन्द्र शर्मा ने कहा कि वृद्ध आश्रम में आकर अल्प मात्रा में फल वितरित कर आत्म संतुष्टि की अनुभूति हो रही हैं। जब भी अवसर मिलेगा इस आश्रम में आकर वृद्ध लोगों की यथासंभव सेवा करने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर दिनेश चन्द्र शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा,राम कीर्ति शर्मा एडवोकेट, प्रेम शंकर शर्मा,विमल शर्मा,अवधेश शर्मा, मनोज शर्मा,कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा,प्रमोद शर्मा,राजेंद्र शर्मा,संतोष कुमार शर्मा,संदीप यादव,गोरख सोनकर,मंजीत टाइम्स के संस्थापक डॉ अनिल कुमार गौतम,गीतकार, लेखक एवं शिक्षाविद रविंद्र कुमार शर्मा सहित संस्था के तमाम सक्रिय कार्यकर्ता तथा पदा धिकारीगण उपस्थित रहे।सभी ने आश्रम में उपस्थित बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुंबई से राष्ट्रीय कवि,लेखक,गीतकार,पत्रकार विनय शर्मा दीप एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने इस सराहनीय कार्य हेतु भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।

Related posts

विश्वरत्न संविधान निर्माता डॉ बी आर अम्बेडकर की जयंती संपन्न

starmedia news

साहित्य सागर मंच कवियों की कविताओं के संग

starmedia news

वलसाड के विकलांग भाइयों द्वारा रक्तदान के रूप में एक अनूठी सेवा

starmedia news

Leave a Comment