18.7 C
New York
Wednesday, Apr 24, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsक्राइमगुजरात

वलसाड में 10 वर्ष की लड़की के साथ दुर्व्यवहार करने मामले में आरोपी गिरफ्तार

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,
वलसाड। वलसाड शहर में एक श्रमिक परिवार की 10 वर्षीय लड़की के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में वलसाड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। श्रमिक परिवार के बगल में रहने वाला युवक ने नजदीक के दुकान में पान मसाला लेने के लिए भेजा था। जब लड़की पान मसाला लेकर वापस आई तो युवक ने लड़की को अपने घर में ले जाकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। परंतु किसी तरह लड़की ने युवक के चंगुल से निकलकर भाग निकली और रोते हुए अपने घर पहुंची। परिवार के लोग उसे रोता हुआ देख चिंतित हो गए। लड़की की मां ने जब उससे पूछा तो लड़की ने बिना डरे अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बता दिया। जब परिवार वालों को पता चला कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया है तो लड़की की मां ने नजदीक के पुलिस स्टेशन में जाकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच-पड़ताल कर रही है।

Related posts

“સશક્ત દીકરી, સુપોષિત ગુજરાત” થીમ પર વલસાડમાં કિશોરી મેળો યોજાયો

starmedia news

રાજ્યના નાણાં અને ઉર્જા-પેટ્રોકેમિકલ મંત્રી શ્રી કનુભાઈ દેસાઈના અધ્યક્ષ સ્થાને “નેટ ઝીરો રોડમેપ વર્કશોપ”નો શુભારંભ

starmedia news

वर्तमान समय में जैविक खेती समय की मांग है:- राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत

starmedia news

Leave a Comment