9.2 C
New York
Saturday, Apr 20, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

वर्सोवा में सागर परिक्रमा – 3 के आयोजन में मछुआरों की समस्याओं को उठाया गया

केंद्र सरकार हर कीमत पर कोली समाज के मछुआरों की मदद करेगी- केंद्रीय मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला 

स्टार मीडिया न्यूज, मुंबई। केंद्र सरकार द्वारा मछुआरों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम सागर परिक्रमा के तीसरे चरण का आयोजन अंधेरी पश्चिम के वर्सोवा में आयोजित किया गया। उत्तर मुंबई और पश्चिम मुंबई लोकसभा के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले दोनों सांसद गोपाल शेट्टी और गजानन कीर्तिकर ने मछुआरों की समस्याओं को कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि केंद्रीय मत्स्य विकास मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला के सामने उठाया। केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त संयोजन में हुए कार्यक्रम के समापन अवसर पर केंद्रीय मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला विशेष रूप से उपस्थित थे।
स्थानीय सांसद गजानन कीर्तिकर ने कहा कि मैंने केंद्र सरकार को बार बार फॉलोअप के माध्यम से मछुआरों की समस्याओं को हल करने के लिए लगातार प्रयास किया है। वर्सोवा भारत का पहला मछली पकड़ने वाला बंदरगाह है। कभी यहां मछली पकड़ने वाली करीब 500 नौकाएं ठहरती थीं, लेकिन खाड़ी में कीचड़ जमा होने के कारण अब मुश्किल से 100 नौकाएं ही ठहर पाती हैं। सांसद गोपाल शेट्टी ने भी मछुआरों की आमदनी बढ़ाने के लिए केंद्रीय मदद की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कोली समाज की समस्याओं से केंद्रीय मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला को अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री ने सभी के सुझाव और समस्याओं को सुनने के बाद भरोसा दिया कि केंद्र सरकार हर कीमत पर कोली समाज के मछुआरों की मदद करेगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. भागवत कराड, विधायक अमित साटम, भारती लवकर, मनीषा चौधरी, रमेश पाटिल, मत्स्य विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. जे. बालाजी, डॉ. अतुल पाटने आदि उपस्थित थे।

Related posts

ड्रैगन फ्रूट, मधुमक्खी व ऑयल पॉम सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आई-खेडूत पोर्टल खोला गया। 

cradmin

संत रविदास ने दुनिया को दिखाई प्रेम की डगर–विधायक रमेश चंद्र मिश्र

starmedia news

नकली नोटों की बिक्री करने आया युवक को मालवनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

starmedia news

Leave a Comment