9.2 C
New York
Saturday, Apr 20, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsमहाराष्ट्र

अमरावती के प्रथम महापौर तथा पूर्व विधायक देवीसिंह शेखावत का निधन

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, मुंबई। अमरावती के प्रथम महापौर पूर्व विधायक तथा देश की पहली महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह रणसिंह शेखावत का आज सुबह 9.25 बजे रायगढ़ स्थित उनके बंगले पर निधन हो गया। हिंदू स्मशान भूमि, पुणे में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य भी थे। उनके निधन की खबर सुनते ही चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा स्व शेखावत के पारिवार के करीबी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय शेखावत के निधन से उन्हें गहरा आघात लगा है। वे एक विद्वान और प्रतिभाशाली व्यक्ति रहे। कॉलेज प्रवक्ता और प्रिंसिपल रहे। साथ ही वह एक कृषिविद और विधानसभा के पूर्व सदस्य भी रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को यह सदमा बर्दाश्त करने की ताकत दे।

Related posts

जेपी नड्डा ने सिद्धिविनायक मंदिर में की देशवासियों के खुशहाली की प्रार्थना

starmedia news

शिवान म्यूजिक ने लाँच किया प्रणव सिंघल के सिंगल और रोष का म्यूजिक

starmedia news

महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस से मिले डॉ योगेश दुबे

starmedia news

Leave a Comment